खेल
गुजरात के खिलाड़ी पर भड़के फैंस, कहा- 'तू क्रिकेटर ही है ना?'
Rounak Dey
18 April 2022 7:48 AM IST

x
170 रनों का पीछा करने उतरी गुजरात ने 7 विकेट खोकर आराम से लक्ष्य हासिल कर लिया.
IPL 2022 के 29वें मुकाबले में चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को गुजरात टाइटंस (CSK vs GT) के खिलाफ 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. ये गुजरात की आईपीएल सीजन 15 में कुल 5वीं जीत है. गुजरात की टीम एक बार फिर लीग टेबल में टॉप पर पहुंच चुकी है. लेकिन गुजरात की जीत के बाद भी इस टीम का एक खिलाड़ी फैंस के गुस्से का शिकार हो रहा है.
I have a question for Vijay Shankar. pic.twitter.com/t8wmRRyJoO
— Vyom Mankad (@vyom_mankad) April 17, 2022
Forget Tapu, even Pinku is better than Vijay Shankar. #VijayShankar #GTvCSK #IPL pic.twitter.com/3xNpy6y1up
— Vikas Shukla (@VikasMic) April 17, 2022
गुजरात के खिलाड़ी पर भड़के फैंस
Divided by religions, united by the confusion that how Vijay Shankar played 2019 World Cup
— Sunderdeep - Volklub (@volklub) April 17, 2022
रविवार की रात भले ही गुजरात (GT) ने सीएसके को हरा दिया. लेकिन गुजरात के स्टार ऑलराउंडर विजय शंकर (Vijay Shankar) को फैंस सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं. दरअसल विजय शंकर (Vijay Shankar) इस मैच में भी गेंद और बल्ले से फ्लॉप रहे, जिसके बाद उन्हें लोगों के गुस्से का एक बार फिर से सामना करना पड़ रहा है. इस मैच में भी शंकर पिछले मुकाबले की ही तरह बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. वहीं गेंद से उन्होंने एक भी ओवर नहीं फेंका.
'तू क्रिकेटर ही है ना?'
Even cricbuzz is trolling Vijay Shankar. #GTvCSK #VijayShankar pic.twitter.com/quZ3HKi01G
— 🇮🇳 Karthik Kalyan 🇮🇳 (@carthik1988) April 17, 2022
विजय शंकर (Vijay Shankar) के आईपीएल 2022 (IPL 2022) में लगातार फ्लॉप होने के बाद उन्हें फैंस ने घेरा है. एक यूजर ने ट्वीट करते हुए पूछा कि तू क्रिकेटर ही है ना? वहीं एक दूसरे यूजर ने फिर से ये सवाल खड़ा किया कि विजय शंकर को वर्ल्ड कप 2019 में मौका कैसे मिल गया. इसके अलावा कई तरह के मीम्स विजय शंकर (Vijay Shankar) के खिलाफ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. ये खिलाड़ी इस वक्त गुजरात की टीम की सबसे बड़ी कमजोरी बन चुका है और इसी के चलते टीम कहीं ना कहीं मैच में थोड़ी सी कमजोर भी हो जाती है.
गुजरात ने चेन्नई को हराया
गुजरात टाइटंस (GT) ने सीएसके (CSK) को हराकर सीजन 15 की 5वीं जीत दर्ज की. सीएसके के खिलाफ खेले गए रोमांचक मैच में गुजरात ने 3 विकेट से बाजी मारी. गुजरात के लिए सबसे ज्यादा डेविड मिलर ने नाबाद 94 रनों की पारी खेली. वहीं राशिद खान ने भी 40 रन बनाए. इस मैच में सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए थे. 170 रनों का पीछा करने उतरी गुजरात ने 7 विकेट खोकर आराम से लक्ष्य हासिल कर लिया.
Next Story





