खेल

मशहूर पहलवान का 86 वर्ष की उम्र में निधन

Ritisha Jaiswal
14 Dec 2020 7:59 PM IST
मशहूर पहलवान का 86 वर्ष की उम्र में निधन
x
अपने जमाने के मशहूर पहलवान और 1959 में हिन्द केसरी का खिताब जीतने वाले श्रीपति खांचनाले का सोमवार को कोल्हापुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | अपने जमाने के मशहूर पहलवान और 1959 में हिन्द केसरी का खिताब जीतने का सोमवार को कोल्हापुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। खांचनाले के पुत्र रोहित ने कहा कि मेरे पिताजी का उम्र संबंधी परेशानियों के कारण सोमवार की सुबह निधन हो गया। उन्हें महाराष्ट्र सरकार ने शिव छत्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया था। खांचनाले ने 1959 में में रुस्तमे पंजाब बट्टा सिंह को हराकर हिन्द केसरी खिताब जीता था। भारतीय कुश्ती में इस खिताब को बेहद प्रतिष्ठित माना जाता है।



Next Story