खेल

विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने पर परिवार का आया रिएक्शन, भाई ने शेयर की ये तस्वीर

jantaserishta.com
16 Jan 2022 2:25 PM IST
विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने पर परिवार का आया रिएक्शन, भाई ने शेयर की ये तस्वीर
x

भारतीय टेस्ट क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को पूरे देश को हैरान कर दिया. विराट कोहली ने अचानक टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ दी, वो भी साउथ अफ्रीका में बीच दौरे पर ऐसा हुआ है. क्रिकेट जगत से लगातार विराट के इस फैसले पर रिएक्शन आ रहा है, लेकिन अब विराट कोहली के परिवार ने भी रिएक्ट किया है.

विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने इंस्टाग्राम पर कमेंट करते हुए एक भावुक संदेश लिखा. विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर भी अपना बयान जारी किया. जिसपर विकास कोहली ने कमेंट करते हुए लिखा कि आपने अपने परिवार और पूरे देश को गर्व महसूस करवाया है, हमें आप पर गर्व है. मैं समझता हूं कि ऐसी स्थिति में होना कैसा होता है और अपने फैसले से सबकुछ सीख लेना क्या होता है.

विराट कोहली के भाई विकास ने लिखा कि आपने हमेशा अपने सिर गर्व से ऊंचा रखा, अपनी टीम और सपनों में विश्वास किया. हम हमेशा आपके साथ हैं, गॉड ब्लेस यू. इस संदेश के अलावा विकास कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी भी शेयर की, जिसमें विराट कोहली, अनुष्का शर्मा दिख रहे हैं.

आपको बता दें कि विराट कोहली ने शनिवार शाम को इंस्टाग्राम, ट्विटर पर अपने इस फैसले की जानकारी दी थी. विराट कोहली ने अपने बयान में कहा था कि पिछले सात साल में उन्होंने लगातार पूरी लगन और मेहनत के साथ काम किया है, लेकिन अगर उन्हें लगता कि वह अपना 120 फीसदी नहीं दे पाएंगे तो वह इस जगह नहीं रहेंगे.
विराट कोहली के इस फैसले के बाद हर कोई हैरान था, रोहित शर्मा ने भी अपने पोस्ट में लिखा कि वह इस फैसले से चौंक गए हैं. टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ियों ने भी विराट कोहली के लिए भावुक पोस्ट लिखी है. बीसीसीआई ने विराट कोहली को उनके बतौर कप्तान करियर के लिए बधाई दी है.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story