खेल

फाफ डुप्लेसी, विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल ने पहनी हुई थी मुंबई इंडियंस की जर्सी, हुआ खुलासा

Mahima Marko
22 May 2022 5:12 AM GMT
Faf du Plessis, Virat Kohli and Glenn Maxwell wore Mumbai Indians jersey, revealed
x
आईपीएल 2022 का 69वां लीग मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा था।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आईपीएल 2022 का 69वां लीग मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा था। उधर, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर यानी आरसीबी टीम के खिलाड़ियों की धड़कनें बढ़ी हुई थीं, क्योंकि इस मैच के नतीजे पर ही आरसीबी की किस्मत टिकी हुई थी। आरसीबी के लिए समीकरण ऐसे थी कि अगर मुंबई इंडियंस ये मुकाबला जीतती है तो आरसीबी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी, जबकि हारने पर दिल्ली कैपिटल्स 16 अंक बेहतर नेट रन रेट के साथ आईपीएल 2022 के प्लेऑफ में जगह बनाएगी।

मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर थे। इस टीम के पास खोने के लिए कुछ नहीं था, लेकिन दिल्ली की टीम की प्लेऑफ की टिकट दांव पर थी। वहीं, मुंबई इंडियंस टीम की जीत की दुआ आरसीबी का हर एक फैन कर रहा था, क्योंकि सिर्फ दिल्ली के हारने पर ही आरसीबी प्लेऑफ में पहुंच पाती, क्योंकि 16 अंक होने के बावजूद बैंगलोर की टीम का नेट रन रेट खराब था। इतना ही नहीं, आरसीबी की टीम के कप्तान फाफ डुप्लेसी, पूर्व कप्तान विराट कोहली और ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने तो मुंबई इंडियंस की जर्सी पहनी हुई थी।
मुंबई की जीत की दुआ विराट कोहली और उनकी टीम ने शायद ही पहले कभी की हो, लेकिन जब बात अपने भविष्य की आती है तो हर कोई दूसरों की जीत की कामना करता है। दिल्ली के खिलाफ पांच विकेट से मुंबई को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले टिम डेविड ने मैच के बाद बताया, "मुझे इस सुबह फाफ डुप्लेसी से एक मैसेज प्राप्त हुआ था। ये एक तस्वीर थी, जिसमें वह खुद, मैक्सवेल और विराट कोहली थे, जो मुंबई इंडियंस की किट पहने हुए थे। मैं इस तस्वीर को बाद में इंस्टाग्राम पर पोस्ट करूंगा।"
Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta