खेल

IPL 2022 की ऑरेंज कैप रेस में फाफ डुप्लेसिस की एंट्री

Tara Tandi
9 May 2022 5:00 AM GMT
Faf du Plessis enters IPL 2022 Orange Cap race
x
IPL 2022 का रोमांच 5वें हफ्ते में अपने रोमांच पर पहुंच चुका है, जिसमें हर खिलाड़ी अपनी टीम के लिए जान झोंकता हुआ नजर आ रहा है। रविवार यानी 8 मई के दिन डबल हेडर मुकाबले खेले गए हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। IPL 2022 का रोमांच 5वें हफ्ते में अपने रोमांच पर पहुंच चुका है, जिसमें हर खिलाड़ी अपनी टीम के लिए जान झोंकता हुआ नजर आ रहा है। रविवार यानी 8 मई के दिन डबल हेडर मुकाबले खेले गए हैं, जहां रनों और विकेटों की बौछार के बीच दर्शकों का खूब मनोरंजन हुआ है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए दिन के पहले मुकाबले में बैंगलोर ने हैदराबाद को 67 रनों से शिकस्त थमाई थी।

इसके बाद शाम को नवी मुंबई के डिवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 91 रनों के बड़े मार्जिन से हाराया है, आइए जानते है रोमांचक रविवार के इन दोनों मैचों के बाद IPL 2022 की ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस में क्या बदलाव आया है।
IPL 2022 की ऑरेंज कैप रेस में फाफ डुप्लेसिस की एंट्री
सबसे पहले बात की जाए IPL 2022 में अबतक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट यानी ऑरेंज कैप की तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने इसमें बड़ी छलांग लगाई है। हैदराबाद बनाम बैंगलोर मैच की शुरुआत से पहल फाफ इस लिस्ट में शामिल नहीं थे, लेकिन रविवार को 73 रनों की नाबाद पारी खेलकर उन्होंने अब तीसरा स्थान प्राप्त कर लिया है। वहीं शाम के मुकाबले में खेल रहे दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर सिर्फ 19 रन बनाकर भी ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं।
POS PLAYER MATCHES INNS RUNS AVG SR 4S 6S
1 Jos Buttler 11 11 618 61.80 152.22 55 37
2 KL Rahul 11 11 451 50.11 145.02 38 20
3 Faf du Plessis 12 12 389 35.36 132.76 39 13
4 Shikhar Dhawan 11 11 381 42.33 122.12 40 9
5 David Warner 8 8 356 59.33 156.83 45 12
वनिंदु हसरंगा 5 विकेट लेकर निकले कुलदीप यादव से आगे
IPL 2022 में अबतक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट यानी पर्पल कैप की सूची में हैदराबाद और बैंगलोर के मैच के बाद बड़ा बदलाव आया है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने आईपीएल करियर का बेस्ट स्पेल डालने वाले आरसीबी के स्पिन गेंदबाज वनिंदु हसरंगा इस लिस्ट में कुलदीप यादव को पछाड़ते हुए दूसरे स्थान पर पहुंच चुके हैं। हसरंगा ने इस मैच में अपने कोटे के 4 ओवर में सिर्फ 18 रन खर्च करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए थे।
POS PLAYER MATCHES OVERS BALLS WKTS AVG RUNS 4-FERS 5-FERS
1 Yuzvendra Chahal 11 44.0 264 22 14.50 319 1 1
2 Wanindu Hasaranga 12 41.0 246 21 15.33 322 1 1
3 Kuldeep Yadav 10 36.4 220 18 17.17 309 2 –
4 Kagiso Rabada 10 37.0 222 18 17.94 323 2 –
5 T Natarajan 9 35.0 210 17 17.82 303 – –
Next Story