खेल

बेहद शर्मानक: गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा को भी नहीं छोड़ा, फिर ट्रोलर्स को मिला करारा जवाब

jantaserishta.com
12 Aug 2021 5:03 PM IST
बेहद शर्मानक: गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा को भी नहीं छोड़ा, फिर ट्रोलर्स को मिला करारा जवाब
x

नई दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक में भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने गोल्ड पर निशाना लगाकर इतिहास रच दिया. जैवलिन थ्रो फाइनल में नीरज ने 87.58 की सर्वश्रेष्ठ दूरी तय करते हुए गोल्ड पर कब्जा किया. ये गोल्ड मेडल बेहद खास है क्योंकि भारत ने 13 साल बाद ओलंपित में सोना जीता है.

23 साल के इस खिलाड़ी के चर्चे पूरी दुनिया में हो रहे हैं. भारतीय सरकार से लेकर भारतीय सेना तक हर कोई नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) का सम्मान कर उन्हें बधाई दे रहा है. हालांकि इसी बीच कुछ ऐसा भी हुआ है जिसने सबको हैरान कर दिया है और ये बेहद शर्मनाक है.
भारत लौटने के बाद नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) CDS जनरल बिपिन रावत रावत, आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे और उनके परिवार से मिले. ये एक ऐसा वक्त है जहां हम को मिलकर नीरज की उपलब्धि का जश्व मनाना चाहिए, वहीं इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे बेतुके लोग भी हैं जो उन्हें ट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं.
देश का नाम ऊंचा उठाने वाले नीरज को कुछ लोग उनके कपड़ों को लेकर टोक रहे हैं. दरअसल जब नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) टॉप आर्मी अधिकारियों से मिलने गए तब उन्होंने भारत की जर्सी पहनी थी और कारगो पेंट के साथ स्पोर्ट्स शूज पहने थे. बस इसी को लेकर बवाल मचा दिया.
कुछ लोग दुनिया में किसी चीज से खुश नहीं होते और हमेशा शिकायत करते रहते हैं. देश के लिए गोल्ड लोने वाले नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) को ट्रोल करना बेहद शर्मनाक है. हालांकि अच्छी बात ये है कि हर कोई एक जैसा नहीं होता और नीरज को ट्रोल करने वालों को ऐसे ही कुछ लोगों ने उनकी असली जगह दिखाई है.
टोक्यो ओलंपिक के जैवलिन थ्रो फाइनल में नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) शुरुआत से ही सबसे आगे रहे. उन्होंने अपनी पहली ही कोशिश में 87.03 मीटर की दूरी तय की है. वहीं दूसरी बार में उन्होंने 87.58 की दूरी तय करी. इसी के साथ उन्होंने अपने क्वालिफिकेशन रिकॉर्ड से भी ज्यादा दूर भाला फेंका है. जैवलिन थ्रो में ये भारत का अब तक का सबसे पहला मेडल है. इतना ही नहीं एथलेटिक्स में भी ये भारत का पहला ही मेडल है.
ओलंपिक खेलों में ये भारत का 13 साल बाद पहला गोल्ड मेडल है. नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) से पहले बीजिंग ओलंपिक में शूटिंग में अभिनव बिंद्रा ने गोल्ड मेडल जीता था. ये ओलंपिक में भारत का कुल दूसरा व्यक्तिगत गोल्ड है. इससे पहले भारत ने हॉकी में 8 गोल्ड मेडल जीते हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story