खेल

मैच के बाद गौतम गंभीर के साथ तकरार, अब विराट कोहली का सामने आया ये पोस्ट

jantaserishta.com
2 May 2023 11:49 AM IST
मैच के बाद गौतम गंभीर के साथ तकरार, अब विराट कोहली का सामने आया ये पोस्ट
x
खिलाड़ियों ने था किया बीच-बचाव.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| विराट कोहली एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बीच सोमवार को खेले गए मैच के बाद गौतम गंभीर के साथ विराट कोहली की 'गंभीर' कहासुनी हो गई जो काफी चर्चा में है। मैच के बाद कोहली और गंभीर के बीच तीखी नोकझोंक हुई और दोनों को अलग करने के लिए दूसरे खिलाड़ियों को हस्तक्षेप करना पड़ा।
यह घटना तब हुई जब आरसीबी ने लो स्कोरिंग थ्रिलर में एलएसजी को 18 रनों से हरा दिया। गंभीर और कोहली को इसके बाद गर्मागरम बहस करते देखा गया और दोनों टीमों के खिलाड़ियों को बीच-बचाव करना पड़ा। पहले गंभीर ने कोहली से बात कर रहे एक एलएसजी खिलाड़ी को अपनी ओर खींच लिया और कोहली से अलग कर दिया।
सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आए हैं जिसमें कोहली और गंभीर बहस करते नजर आ रहे हैं। कोहली द्वारा कही गई किसी बात पर एलएसजी मेंटॉर गंभीर अपनी नाराजगी जताते हुए दिखाई दे रहे हैं जिसके बाद एलएसजी खिलाड़ियों ने अपने पूर्व भारतीय टीम के साथी को आगे बढ़ने से रोका।
इस बीच, कोहली ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक नोट पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने पूर्व रोमन सम्राट मार्कस ऑरेलियस को कोट किया जिन्होंने 161 से 180 ईस्वी तक शासन किया। वो एक दार्शनिक भी थे।
अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में, पूर्व कप्तान ने कहा, हम जो कुछ भी सुनते हैं वह एक राय है, तथ्य नहीं। हम जो कुछ भी देखते हैं वह एक संदर्भ में होता है, जरूरी नहीं सच हो।
इससे पहले, खेल के बाद हाथ मिलाने के दौरान कोहली की एलएसजी तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक के साथ कहासुनी हो गई।
हालांकि, कोहली और गंभीर दोनों पर आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है, जबकि एलएसजी गेंदबाज नवीन पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story