खेल
भारत में हर कोई सोचेगा शुभमन गिल आउट नहीं थे: रिकी पोंटिंग
jantaserishta.com
11 Jun 2023 11:54 AM IST

x
फाइल फोटो
लंदन (आईएएनएस)| रिकी पोंटिंग का मानना है कि आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के चौथे दिन शुभमन गिल को आउट करने वाले कैमरन ग्रीन के कैच पर काफी चर्चा होगी और भारत में हर कोई सोचेगा कि यह आउट नहीं है और ऑस्ट्रेलिया में हर कोई कहेगा कि यह आउट है। गिल को टीवी अंपायर रिचर्ड केटलबोरो ने शनिवार को द ओवल में आउट दिया, जब भारत जीत के लिए 444 रन चेज करने की शुरूआत कर रहा था।
तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड की गेंद ने गिल के बल्ले का किनारा लिया और ग्रीन ने डाइव लेकर कैच किया। लेकिन इस बात पर बहस छिड़ गई कि क्या ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी ने सही से कैच पकड़ा था या नहीं। ग्रीन ने तुरंत अपने साथियों के साथ कैच लेने का जश्न मनाना शुरू कर दिया और थर्ड अंपायर ने गिल को पैवेलियन भेज दिया।
पोंटिंग ने आईसीसी को बताया, जब मैंने इसे लाइव देखा, तो मुझे पता था कि कैच हो चुका है, लेकिन मुझे यकीन नहीं था कि ये मामला थर्ड अंपायर को जाएगा। मुझे वास्तव में लगता है कि गेंद का कुछ हिस्सा जमीन को छू गया था और यह अंपायर ही निर्णय लेगा कि गेंद के जमीन पर हिट करने से पहले फील्डर का पूरा नियंत्रण था या नहीं।
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को उम्मीद थी कि खेल के बाद कैच पर व्यापक रूप से चर्चा होगी। पोंटिंग ने सुझाव दिया, मुझे यकीन है कि इसके बारे में बहुत बात होगी और ऑस्ट्रेलिया की तुलना में भारत में शायद अधिक बात होगी। भारत में हर कोई सोचेगा कि यह आउट नहीं है और ऑस्ट्रेलिया में हर कोई सोचेगा कि यह आउट है। उन्होंने कहा, अगर इसे मैदान पर अंपायर द्वारा आउट दिया गया होता तो मुझे लगता है कि तीसरे अंपायर को उस फैसले को पलटने के लिए निर्णायक सबूत खोजने होते और मुझे नहीं लगता कि निर्णायक सबूत होते।
उन्होंने कहा, मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि सॉफ्ट सिग्नल के बिना भी तीसरे अंपायर ने सोचा कि यह आउट है। शायद यही सही फैसला था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





