खेल

'हर बार जोस क्रीज पर होते हैं', इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने की बटलर की प्रशंसा

jantaserishta.com
16 Sept 2026 9:31 AM IST
हर बार जोस क्रीज पर होते हैं, इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने की बटलर की प्रशंसा
x
नई दिल्ली: इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही घरेलू टी20 सीरीज का आगाज जीत के साथ किया है। मंगलवार को खेले गए पहले टी20 मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रन से हराया। इंग्लैंड की इस जीत में पूर्व कप्तान जोस बटलर और मौजूदा कप्तान हैरी ब्रूक की अहम भूमिका रही।
मैच के बाद कप्तान हैरी ब्रूक ने जोस बटलर की जमकर प्रशंसा की और उन्हें इंग्लैंड का एक बेहतरीन खिलाड़ी बताया। ब्रूक ने कहा, "बटलर के साथ साझेदारी बेहतरीन रही। सच कहूं तो हर बार जब हमने अच्छा स्कोर बनाया है, तो जोस वहां रहे हैं। वह हमेशा इंग्लैंड के लिए एक कमाल के खिलाड़ी रहे हैं। मुझे लगता है कि वह फिर से अपनी लय में आ रहे हैं और बहुत अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं। यह देखना बहुत ही अच्छा है।"
पारी की शुरुआत करने आए जोस बटलर और तीसरे नंबर पर आए हैरी ब्रूक ने दूसरे विकेट के लिए 60 गेंदों पर 128 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी के दौरान बटलर, ब्रूक से ज्यादा प्रभावी नजर आए। बटलर शतक से चूक गए। वह 44 गेंदों पर 3 छक्के और 8 चौकों की मदद से 80 रन बनाकर आउट हुए। ब्रूक ने शतक का मौका नहीं गंवाया और 42 गेंदों पर अपने टी20 करियर का दूसरा शतक लगाया। ब्रूक ने 49 गेंदों पर 6 छक्कों और 10 चौकों की मदद से नाबाद 114 रन बनाए। ब्रूक और बटलर की पारियों की वजह से इंग्लैंड ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 254 रन बनाए।
इंग्लैंड ने श्रीलंका को 19 ओवर में 135 रन पर समेट मैच 119 रन के बड़े अंतर से जीता। जोस बटलर निश्चित रूप से मौजूदा समय में इंग्लैंड के सबसे अनुभवी और खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं। उनका फॉर्म में आना वनडे विश्व कप 2027 से पहले इंग्लैंड के लिए सकारात्मक है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story