
x
फरवरी के बाद से अपना पहला गोल दागने वाले जर्मन फॉरवर्ड टिमो वेर्नर के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत चेल्सी ने यहां इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में खेले गए मुकाबले में वेस्ट हैम यूनाइटेड को 1-0 से हरा दिया।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | फरवरी के बाद से अपना पहला गोल दागने वाले जर्मन फॉरवर्ड टिमो वेर्नर के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत चेल्सी ने यहां इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में खेले गए मुकाबले में वेस्ट हैम यूनाइटेड को 1-0 से हरा दिया।
शनिवार रात खेले गए इस मुकाबले में एकमात्र गोल चेल्सी की ओर से आया, जोकि वेर्नर ने 43वें मिनट में किया। वेर्नर का आरबी लिपजिग छोड़कर चेल्सी से जुड़ने के बाद से यह छठा गोल है।वेस्ट हैम की टीम के बेलब्यूएना को 81वें मिनट में रेड कार्ड दिखाया गया और फिर इसके बाद टीम को अपने 10 खिलाड़ियों के साथ ही खेलना पड़ा। हार के बाद वेस्ट हैम अब पांचवें नंबर पर कायम है और उसके चेल्सी से तीन अंक कम है।
Next Story





