खेल

MI के खेमे में हुई इन 2 प्लेयर्स की एंट्री, मुंबई इंडियंस ने ट्वीट कर दी जानकारी

Tulsi Rao
15 March 2022 4:51 AM GMT
MI के खेमे में हुई इन 2 प्लेयर्स की एंट्री, मुंबई इंडियंस ने ट्वीट कर दी जानकारी
x
टीम को छठी बार चैंपियन बनाने के लिए टीम के 2 चैंपियन खिलाड़ी मुंबई के साथ जुड़ चुके है. इसकी जानकारी खुद फ्रेंचाइजी ने ही दी है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आईपीएल 2022 का पूरी दुनिया को बेसब्री से इंतजार है. इस बार आईपीएल की शुरुआत 26 मार्च से होने वाली है. सभी फ्रेंचाइजियों ने इस सीजन के लिए मेगा ऑक्शन में अपने लिए एक तगड़ी टीम तैयार कर ली है और सभी टीमों की तैयारियां जोरो शोरो से चल रही है. इस बार आईपीएल में 10 टीमें खेलती दिखाई देंगी. लेकिन अभी सभी फैंस की नजर आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस पर है, क्योंकि टीम को छठी बार चैंपियन बनाने के लिए टीम के 2 चैंपियन खिलाड़ी मुंबई के साथ जुड़ चुके है. इसकी जानकारी खुद फ्रेंचाइजी ने ही दी है.

MI के खेमे में खूंखार प्लेयर्स की एंट्री
मुंबई इंडियंस अपना पहला मुकाबला 27 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है. इससे पहले टीम के सभी खिलाड़ी अपने होटल में जमा हो रहे है. अब टीम के कप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टीम के साथ जुड़ चुके है. टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ शानदार जीत दिलाने के बाद अब ये दोनों खिलाड़ी अपनी आईपीएल टीम को भी चैंपियन बनाने पहुंच गए हैं. रोहित लगातार 9वीं साल मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते नजर आएंगे. मुंबई इंडियंस ने ट्वीट करके बुमराह और रोहित के फ्रेंचाइजी से जुड़ने की खबर फैंस को दी और ट्वीट करते हुए लिखा,'देखो वो आ गए.'
यहां देखे मुंबई इंडियंस का ट्वीट

जसप्रीत के लिए किया खास ट्वीट
मुंबई इंडियंस ने अपने सबसे सफल गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए एक अलग से भी ट्वीट किया है. बुमराह हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम का हिस्सा थे और टीम के उपकप्तान भी थे. मुंबई इंडियंस ने ट्वीट में बुमराह की एक फोटो पोस्ट की है और फोटो शेयर करते हुए लिखा,'टिक टिक बूम.'
बुमराह का मुंबई इंडियंस ने किया वेलकम
5 बार जीता है आईपीएल खिताब
आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम की जब भी बात होती है तो सबसे पहले मुंबई इंडियंस की टीम का नाम आता है. इस टीम को कामयाब बनाने में कई खिलाड़ियों का हाथ रहा है जिन्होंने अपने खेल से इस टीम को 5 बार आईपीएल का चैंपियन बनाया हैं. इस बार भी मुंबई की टीम तगड़ी है. उनके पास रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड और ईशान किशन जैसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं


Next Story