खेल
ब्रेंटफोर्ड के इंग्लैंड स्ट्राइकर टोनी पर 8 महीने का लगा बैन
jantaserishta.com
18 May 2023 11:37 AM IST

x
लंदन (आईएएनएस)| ब्रेंटफोर्ड के इंग्लिश स्ट्राइकर इवान टोनी को फुटबॉल एसोसिएशन (एफए) के सट्टेबाजी नियमों का उल्लंघन करने के लिए आठ महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है, साथ ही 50,000 पाउंड (लगभग 62,500 अमेरिकी डॉलर) का जुर्माना भी लगाया गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल की शुरूआत में पदार्पण करने वाले 27 वर्षीय खिलाड़ी ने 232 बार नियमों के उल्लंघनों को स्वीकार किया। यह नियम खिलाड़ियों या कोचों को सभी मैचों के परिणामों पर सट्टेबाजी करने से रोकता है।
प्रतिबंध का मतलब है कि वह 16 जनवरी 2024 तक नहीं खेल पाएंगे और वह इस साल 17 सितंबर तक ब्रेंटफोर्ड के साथ प्रशिक्षण नहीं ले पाएंगे।
एफए ने कहा, सुनवाई के बाद एक स्वतंत्र नियामक आयोग द्वारा उन पर प्रतिबंध लगाए गए। उन्हें 17 सितंबर, 2023 से शुरू होने वाले निलंबन के अंतिम चार महीनों के लिए केवल अपने क्लब के साथ प्रशिक्षण पर लौटने की अनुमति है।
एफए ने एक लिखित बयान में कहा, इन प्रतिबंधों के लिए स्वतंत्र नियामक आयोग के लिखित कारणों को उचित समय पर प्रकाशित किया जाएगा, और एफए आगे टिप्पणी करने से पहले उनकी समीक्षा करने का इंतजार करेगा।
यह फैसला साउथ वेस्ट लंदन क्लब के लिए एक बड़ा झटका है। टोनी ने इस सीजन में 33 प्रीमियर लीग मैचों में 20 गोल किए हैं और पिछले सीजन में 12 गोल किए थे।
ब्रेंटफोर्ड ने अपने बयान में कहा, ब्रेंटफोर्ड एफसी वर्तमान में स्वतंत्र नियामक आयोग के लिखित आदेश की प्रतीक्षा कर रहा है। हम अपने अगले कदमों पर विचार करने से पहले उनकी समीक्षा करेंगे।
Tagsब्रेंटफोर्डइंग्लिश स्ट्राइकर इवान टोनीइवान टोनीफुटबॉल एसोसिएशनBrentfordEnglish striker Ivan ToneyIvan ToneyFootball Association
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





