खेल

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम का ऐलान

jantaserishta.com
5 Jun 2025 5:00 PM IST
भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम का ऐलान
x
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज 20 जून से शुरू होने जा रही है। इसके पहले मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड के ऑलराउंडर जेमी ओवरटन को भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए टीम में वापस बुलाया गया है। ओवरटन ने जून 2022 में इकलौता टेस्ट खेला था।
इंग्लैंड के खेमे में ब्राइडन कार्स, जैकब बेथेल और क्रिस वोक्स को भी शामिल किया गया है। वहीं, जिम्बाब्वे के खिलाफ पिछले महीने एकमात्र टेस्ट के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे गस एटकिंसन टीम से बाहर हो गए हैं। 31 वर्षीय ओवरटन को 29 मई को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे के दौरान दाहिने हाथ की उंगली में फ्रैक्चर हो गया था। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बताया है कि ओवरटन की फिटनेस पर इंग्लैंड की मेडिकल टीम नजर रख रही है।
इस ऑलराउंडर का चयन इसलिए भी संभव हुआ, क्योंकि तेज गेंदबाज गस एटकिंसन हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट के दौरान दाहिने हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।
मार्क वुड और ओली स्टोन घुटने की चोट के कारण श्रृंखला से बाहर हैं। जोफ्रा आर्चर अंगूठे की समस्या से जूझ रहे हैं। एटकिंसन की चोट का मतलब है कि इंग्लैंड भारत के खिलाफ श्रृंखला के अपने पहले मैच में कमजोर तेज गेंदबाजी आक्रमण के साथ उतरेगा। बेन स्टोक्स अब हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर चुके हैं। वह भारत के खिलाफ पांच मुकाबलों की सीरीज में इंग्लैंड की अगुवाई करेंगे।
भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम
20 जून-24 जून: पहला टेस्ट मैच (लीड्स)
2 जुलाई-6 जुलाई: दूसरा टेस्ट मैच (बर्मिंघम)
10-14 जुलाई: तीसरा टेस्ट मैच (लंदन)
23-27 जुलाई: चौथा टेस्ट मैच (मैनचेस्टर)
31 जुलाई-4 अगस्त: पांचवां टेस्ट मैच (लंदन)
पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग, क्रिस वोक्स।
भारत की टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story