खेल

इंग्लैंड ने श्रीलंका को 4 विकेट से हराया, ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल से बाहर

jantaserishta.com
5 Nov 2022 5:03 PM IST
इंग्लैंड ने श्रीलंका को 4 विकेट से हराया, ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल से बाहर
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में ग्रुप-1 का फैसला हो गया है, शनिवार को खेले गए मैच में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 4 विकेट से मात दी और सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली. इसी के साथ मौजूदा चैम्पियन और मेजबान ऑस्ट्रेलिया टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है. ग्रुप-1 से न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया है.
श्रीलंका ने इस मैच में इंग्लैंड को 142 रनों का टारगेट दिया था, स्टार प्लेयर बेन स्टोक्स की 42 रनों की मैच जिताऊ पारी के दमपर इंग्लैंड ने आखिरी ओवर में जाकर जीत हासिल की. इंग्लैंड को पारी के दौरान बीच में लगातार झटके लगे थे, तब ऐसा लगा था कि मैच फंस गया है और श्रीलंका इस मैच में गेम कर सकता है लेकिन बेन स्टोक्स ने एक छोर थामे रखा और अंत में अपनी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया.
ग्रुप-1 से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमें
न्यूजीलैंड- 5 मैच, 3 जीत, 1 हार, 1 बेनतीजा, 7 प्वाइंट, +2.113 नेट रनरेट
इंग्लैंड- 5 मैच, 3 जीत, 1 हार, 1 बेनतीजा, 7 प्वाइंट, +0.473 नेट रनरेट
इंग्लैंड की पारी
पहला विकेट- जोस बटलर (28) 75/1 7.2 ओवर
दूसरा विकेट- एलेक्स हेल्स (47) 82/2 9.1 ओवर
तीसरा विकेट- हैरी ब्रूक (4) 93/3 10.6 ओवर
चौथा विकेट- लियाम लिविंगस्टोन (4) 106/4 13.1 ओवर
पांचवां विकेट- मोइन अली (1) 111/5 14.3 ओवर
छठा विकेट- सैम कुरेन (6) 129/6 17.6 ओवर
श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 141 का स्कोर बनाया है. टीम की ओर से ओपनर पथुम निसांका ने 67 रनों की धमाकेदार पारी खेली, अंत में भानुका राजपक्षे ने 22 रनों की पारी खेली. एक वक्त पर ऐसा लग रहा था कि श्रीलंका बड़े स्कोर की तरफ जा सकता है, लेकिन मिडिल ऑर्डर ने इस बार धोखा दे दिया. ऐसे में 20 ओवर में श्रीलंका 141 ही रन बना पाया.
श्रीलंका की पारी- (141/8, 20 ओवर)
पहला विकेट- कुसल मेंडिस (18) 39/1, 3.6 ओवर
दूसरा विकेट- धनंजय डी सिल्वा (9) 72/2, 8.2 ओवर
तीसरा विकेट- चरिथ असालंका (8) 84/3 10.3 ओवर
चौथा विकेट- पथुम निसांका (67) 118/4 15.3 ओवर
पांचवां विकेट- दसुन सनाका (3) 127/5 17.5 ओवर
छठा विकेट- भानुका राजपक्षे (22) 140/6 19.2 ओवर
सातवां विकेट- वानिंदु हसारंगा (9) 141/7 19.5 ओवर
आठवां विकेट- महीष तिक्षाणा (0) 141/8 19.6 ओवर
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story