खेल

शर्मनाक प्रदर्शन: दूसरी पारी में 36 रन पर सिमटी पूरी टीम इंडिया, 10 रन भी नहीं बना पाया कोई बल्लेबाज

jantaserishta.com
19 Dec 2020 11:37 AM IST
शर्मनाक प्रदर्शन: दूसरी पारी में 36 रन पर सिमटी पूरी टीम इंडिया, 10 रन भी नहीं बना पाया कोई बल्लेबाज
x
वेड ने आक्रमक अंदाज में अपनी पारी का आगाज किया है. वेड 11 गेंद में 8 रन बनाकर खेल रहे हैं और उन्होंने दो चौके जड़े हैं. बर्न्स ने अभी तक खाता नहीं खोला है. ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए अब सिर्फ 82 रन की जरूरत है. टीम इंडिया की ओर से उमेश यादव और जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी कर रहे हैं.

भारतीय टीम का 36 रन टेस्ट की एक पारी में अब तक का सबसे कम स्कोर है. इससे पहले भारतीय टीम ने 46 साल पहले सबसे कम स्कोर 42 रन बनाया था. यह इंग्लैंड के खिलाफ लॉ‌र्ड्स में 1974 में बनाया था. टीम इंडिया का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकाड़ा पार नहीं कर पाया. अग्रवाल ने सबसे ज्यादा 9 रन बनाए, जबकि विहारी 8 रन बनाने में कामयाब रहे. पुजारा, रहाणे और अश्विन खाता भी नहीं खोल पाए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से हेजलवुड ने सिर्फ 8 रन खर्च कर 5 विकेट लिए, जबकि कमिंस 21 रन देकर चार विकेट लेने में कामयाब रहे.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story