खेल

क्रिकेट के मैदान में शर्मनाक घटना: टेस्ट मैच के दौरान जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को दर्शकों ने दी गालियां, खिलाड़ियों ने उठाया ये कदम

jantaserishta.com
9 Jan 2021 4:47 PM IST
क्रिकेट के मैदान में शर्मनाक घटना: टेस्ट मैच के दौरान जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को दर्शकों ने दी गालियां, खिलाड़ियों ने उठाया ये कदम
x

फाइल फोटो 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दौरान एक शर्मनाक घटना सामने आई है. दरअसल, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में मैच के दौरान मौजूद कुछ दर्शकों ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पर नस्लीय टिप्पणी की है.

इस घटना के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने आधिकारिक शिकायत दर्ज की है. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में मैच के दौरान नशे में धुत कुछ दर्शकों ने मोहम्मद सिराज को भद्दी-भद्दी गालियां दीं.
कप्तान अंजिक्य रहाणे ने अंपायरों से इस बात की शिकायत की थी, लेकिन अब तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद टीम इंडिया ने औपचारिक शिकायत दर्ज की है. टीम के सूत्रों ने बताया कि नशे में धुत कुछ दर्शकों ने मोहम्मद सिराज पर नस्लीय टिप्पणी की और भद्दी-भद्दी गालियां दीं.
टीम के सूत्रों के मुताबिक दर्शकों के कमेंट्स बहुत अपमानजनक थे. सिर्फ मोहम्मद सिराज ही नहीं बल्कि टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों ने गालियां दीं.
ऑस्ट्रेलियाई अखबार डेली टेलीग्राफ के मुताबिक भारतीय ड्रेसिंग रूम के बाहर टीम इंडिया के अधिकारी, आईसीसी और स्टेडियम सुरक्षा अधिकारियों के साथ बातचीत करते दिखे. इस बातचीत के दौरान वहां जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज भी मौजूद थे.
खबरों के मुताबिक सिराज और बुमराह को पिछले दो दिनों से नशे में धुत दर्शक गालियां दे रहे थे. कप्तान रहाणे ने बताया कि रैंडविक एंड पर बैठे एक दर्शक ने सिराज को गालियां दी जो कि फाइन लेग बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे.
बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई दर्शक ऑस्ट्रेलिया में आने वाली मेहमान टीमों पर दबाव बनाने के लिए अक्सर ऐसी हरकते करते हैं, ताकि इसका फायदा मैदान पर मेजबान टीम उठा सके.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story