
x
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की वार्षिक आम बैठक 28 सितंबर को मुंबई स्थित मुख्यालय में होनी है। बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने शनिवार को कहा कि बैठक का एक एजेंडा चुनाव भी है। बीसीसीआई पांच पदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष के लिए चुनाव कराने वाला है। आईएएनएस से बात करते हुए सैकिया ने कहा, "बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) इस महीने की 28 तारीख को निर्धारित है। यह मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में सुबह 11:30 बजे होगी। चुनाव इस बैठक के एजेंडे में से एक है।"
बीसीसीआई के संविधान के अनुसार, बोर्ड की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) हर साल 30 सितंबर तक अध्यक्ष द्वारा तय समय और स्थान पर होनी चाहिए, जबकि चुनाव और नामांकन हर तीन साल में एक बार होने चाहिए।
पांच पदाधिकारियों के चुनाव के अलावा, एक नए आईपीएल अध्यक्ष के चुनाव की भी संभावना है। मौजूदा आईपीएल अध्यक्ष अरुण धूमल ने बोर्ड में कुल छह साल पूरे कर लिए हैं। बीसीसीआई के संविधान के अनुसार उन्हें कूलिंग-ऑफ पीरियड पर जाना होगा।
रोजर बिन्नी ने 19 जुलाई को 70 वर्ष के होने की वजह से बीसीसीआई अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। बीसीसीआई के नियम के मुताबिक 70 साल से अधिक का व्यक्ति किसी शीर्ष पद पर नहीं रह सकता है। बिन्नी के इस्तीफे के बाद राजीव शुक्ला बीसीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाल रहे हैं। शुक्ला 2020 के अंत से बीसीसीआई के उपाध्यक्ष हैं और वर्तमान में सबसे वरिष्ठ पदाधिकारी भी हैं।
बोर्ड के सचिव के रूप में देवजीत सैकिया, संयुक्त सचिव के रूप में रोहन गौंस देसाई और कोषाध्यक्ष के रूप में रूप में प्रभतेज भाटिया को इस साल की शुरुआत में चुना गया था। बीसीसीआई की आम बैठक 28 सितंबर को है। इस दिन एशिया कप 2025 का फाइनल खेला जाना है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





