खेल

फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी ने विरोधी पर थूका, दर्शक हुए हैरान, वीडियो में देखें फिर क्या हुआ?

jantaserishta.com
22 Dec 2020 3:23 PM IST
फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी ने विरोधी पर थूका, दर्शक हुए हैरान, वीडियो में देखें फिर क्या हुआ?
x

बोरूसिया मोनशेनग्लाबाख के स्ट्राइकर मार्कस थुरम पर बुंदेसलीगा फुटबॉल टूर्नामेंट के मैच के दौरान होफेनहीम टीम के खिलाड़ी के चेहरे पर थूकने के लिए पांच मैचों का प्रतिबंध लगाया गया है.

जर्मन फुटबॉल महासंघ ने सोमवार को कहा कि यह प्रतिबंध जर्मन कप और बुंदेसलीगा में लागू होगा. थुरम पर एक मैच का निलंबित प्रतिबंध भी रहेगा, जो 21 दिसंबर 2021 तक अच्छे बर्ताव की शर्त पर निर्भर करेगा.
टैकल को लेकर बहस के बाद थुरम ने डिफेंडर स्टीफन पोश के चेहरे पर थूक दिया था. रेफरी फ्रेंक विलेनबर्ग ने वीडियो देखने के बाद थुरम को मैदान से बाहर भेज दिया और पोश को पीला कार्ड दिखाया. होफेनहीम ने शनिवार को हुआ यह मुकाबला 2-1 से जीता.
महासंघ ने सोमवार को थुरम पर 40 हजार यूरो (50 हजार डॉलर) का जुर्माना भी लगाया. बोरूसिया की टीम पहले ही फ्रांस के थुरम पर एक महीने के वेतन का जुर्माना लगा चुकी है, जिसे सामाजिक कार्यों के लिए दान किया जाएगा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story