खेल

आग की चपेट में दुबई स्टेडियम, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
8 Sept 2022 5:53 PM IST
आग की चपेट में दुबई स्टेडियम, मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

भारत को आज अपना आखिरी मैच खेलना है. दुबई स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच से पहले एक दुर्घटना हुई है.

नई दिल्ली: एशिया कप-2022 में भारत को आज (8 सितंबर) अपना आखिरी मैच खेलना है. दुबई स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच से पहले एक दुर्घटना हुई है. स्टेडियम के एंट्री गेट के पास आग लग गई है, जिसे बुझाने का प्रयास किया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक, यह आग एंट्री गेट के पास मौजूद एक बिल्डिंग में लगी थी. जिसका धुआं पूरे स्टेडियम के आसपास दिखने लगा था. यह आग तब लगी है जब कुछ ही देर में भारत और अफगानिस्तान के बीच यहां पर टी-20 मैच खेला जाना है.
आपको बता दें कि टीम इंडिया एशिया कप-2022 में गुरुवार को अपना आखिरी मैच खेलने जा रही है. टीम इंडिया फाइनल की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है, ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाला मैच सिर्फ एक औपचारिकता ही है.
एशिया कप-2022 में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी खराब रहा है. लीग मैच में लगातार दो मुकाबले जीतने के बाद जब भारत सुपर-4 में पहुंचा, तब पहले पाकिस्तान और फिर श्रीलंका के खिलाफ उसे हार झेलनी पड़ी. सुपर-4 मुकाबलों में पाकिस्तान ने भारत को 5 विकेट से और श्रीलंका ने 6 विकेट से हराया था.
टीम इंडिया अब अफगानिस्तान के खिलाफ एक तरह से सम्मान के खिलाफ खेल रही है, क्योंकि अगर वह यहां जीतती है तो कम से कम सुपर-4 स्टेज पर उसके नाम एक जीत तो होगी. टी-20 वर्ल्डकप से ठीक पहले टीम इंडिया एक बड़े टूर्नामेंट में उम्मीदों के साथ उतरी थी, लेकिन वह यहां भी फेल साबित हुई.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story