
x
नई दिल्ली: डीएसए ए डिवीजन लीग में यंग ब्वायज एफसी ने गढ़वाल यूनाइटेड को गोल शून्य बराबरी पर रोक कर अंक बांट लिए। दिन के दूसरे मुकाबले में वॉरियर्स फुटबाल क्लब ने जुबा सांघा से 0-0 की बराबरी कर एक-एक अंक बांटे।
भले ही चारों टीमें खाता खोलने में नाकाम रहीं लेकिन दोनों मैचों में खेल उतार चढ़ाव वाला रहा। गढ़वाल ने कुछ अच्छे मूव बनाए पर गोल नहीं निकाल पाए। यंग ब्वायज ने भी कुछ मौके जुटाए और गंवाए।
वारियर और जुबा संघ के बीच खेला गया मैच तेज रफ्तार का रहा लेकिन गोल नहीं जमाने की कहानी यहां भी दोहराई गई। खेल तेज रफ्तार से खेला गया लेकिन लंबी सीटी से कुछ पहले और बाद में दोनों तरफ के खिलाड़ियों के बीच हाथापाई से माहौल तनावपूर्ण हुआ। रेफरी ने खिलाड़ियों को लाल पीले कार्ड दिखा कर शांत किया।
पहले मैच में यंग ब्वायज के सूरज सिंह को और दूसरे मैच में वॉरियर्स के मौसम अली को श्रेष्ठ खिलाड़ी आंका गया।
वीरवार 16 मई को खेले जाने वाले मैचों में शक्ति एफसी को बंगदर्शन से और दिल्ली यूनाइटेड को हॉप्स एफसी से खेलना है।
Tagsडीएसए ए डिवीजन लीगयंग ब्वायज एफसीगढ़वाल यूनाइटेडDSA A Division LeagueYoung Boys FCGarhwal United
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





