खेल

बस के चालक ने बचाई ऋषभ पंत की जान, देखें वीडियो

jantaserishta.com
30 Dec 2022 2:00 PM IST
बस के चालक ने बचाई ऋषभ पंत की जान, देखें वीडियो
x
देहरादून (आईएएनएस)| क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार एक्सीडेंट में हुई दुर्घटना के मामले में सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। करीब 14 सेकंड के वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस प्रकार हवा से बातें करते हुए कार सड़क किनारे बने लोहे के बैरियर से जा टकराई। इसके बाद कार में आग भी लग गई। और कार जलकर बुरी तरह खाक हो गई। गनीमत रही कि, हरियाणा रोडवेज बस के चालक व परिचालक के कारण क्रिकेटर ऋषभ पंत की जान बची। जिस वक्त गाड़ी में एक्सीडेंट हुआ तत्काल पीछे चल रही हरियाणा रोडवेज की बस के चालक सुशील कुमार व परिचालक ने कार हादसा देख 112 नबर पर फोन किया। इससे तुरंत उन्हें मदद मिली।
पुलिस ने बिना समय गंवाए अस्पताल में ऋषभ पंत को भेजा और उनकी मां को सूचना देते हुए अस्पताल लेकर अपने वाहन से आए एसएसपी अजय सिंह ने बताया है कि मामले की और जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story