
x
भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगे चैपमैन और फॉल्क्स
नई दिल्ली: भारत के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के दो खिलाड़ी मार्क चैपमैन और जैक फॉल्क्स चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। इन दोनों खिलाड़ियों की जगह जोश क्लार्कसन और ब्लेयर टिकनर को टीम में शामिल किया गया है।
सीरीज की शुरुआत से पहले दो खिलाड़ियों का बाहर होना न्यूजीलैंड के लिए चुनौती बन गया है। मार्क चैपमैन बल्लेबाजी में टीम को मजबूती देते हैं, जबकि जैक फॉल्क्स तेज गेंदबाजी विकल्प के तौर पर उपयोगी हैं। ऐसे में दोनों की अनुपस्थिति से टीम के संयोजन में बदलाव करना पड़ेगा।
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने 9 अक्टूबर को दोनों खिलाड़ियों के बाहर होने की पुष्टि की है। चैपमैन को पिछले महीने यूरोप की टी20 लीग के दौरान बाईं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। उनके भारत के खिलाफ वनडे सीरीज तक फिट होने की उम्मीद है। वहीं, फॉल्क्स को कैंटरबरी टीम के अभ्यास सत्र में दाईं ओर हिप फ्लेक्सर की चोट लगी थी। उनकी वापसी की समयसीमा अभी तय नहीं हुई है। न्यूजीलैंड के मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने दोनों खिलाड़ियों के बाहर होने पर निराशा जताई है। उन्होंने कहा कि क्लार्कसन और टिकनर जैसे अनुभवी विकल्पों का उपलब्ध होना टीम के लिए अच्छी बात है। दोनों खिलाड़ी भारत के खिलाफ सीरीज का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित हैं।
Mark Chapman (hamstring) and Zak Foulkes (hip flexor) have been ruled out of the T20Is against India with injuries. All-rounder Josh Clarkson and seamer Blair Tickner have been named replacements. https://t.co/jrEEHy1FM3
— Cricbuzz (@cricbuzz) October 9, 2026
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज 22 अक्टूबर से क्राइस्टचर्च में शुरू होगी। न्यूजीलैंड की टीम की कप्तानी मिचेल सेंटनर करेंगे।
न्यूजीलैंड की अपडेटेड टीम: मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, बेवन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ और ब्लेयर टिकनर।
Next Story





