खेल

'चेता को डिस्टर्ब मत करो', सूर्यकुमार यादव ने तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर संजू सैमसन के साथ की मस्ती

jantaserishta.com
30 Jan 2026 11:12 AM IST
चेता को डिस्टर्ब मत करो, सूर्यकुमार यादव ने तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर संजू सैमसन के साथ की मस्ती
x
तिरुवनंतपुरम: भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच जारी टी20 सीरीज का पांचवां और अंतिम मुकाबला तिरुवनंतपुरम में शनिवार को खेला जाना है। मैच के लिए भारतीय टीम तिरुवनंतपुरम पहुंच गई है। एयरपोर्ट पर टीम इंडिया के कप्तान संजू सैमसन के साथ मस्ती करते हुए नजर आए, जिसका वीडियो बीसीसीआई के सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शेयर किया गया है।
तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर उतरने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी बस पकड़ने के लिए जा रहे थे। संजू सैमसन केरल से संबंध रखते हैं। इसलिए राजधानी तिरुवनंतपुरम पहुंचने और एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय सैमसन के नाम के नारे लग रहे थे। सैमसन कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ चल रहे थे। कैमरामैन दोनों की तस्वीरें लेने के लिए उनके आगे चल रहे थे। इतने में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, 'चेता को डिस्टर्ब मत करो' और आगे हाथ बढ़ाकर सैमसन को चलने को कहा। सैमसन मुस्कुराते हुए नजर आए। सैमसन को टीम में 'चेता' उपनाम से जाना जाता है।
सूर्यकुमार यादव ने सैमसन से वीडियो में पूछा है कि 'गॉड्स ओन कंट्री' में आकर कैसा लग रहा है। जवाब में सैमसन ने कहा कि यहां आकर हमेशा अच्छा लगता है लेकिन इस बार यहां आना विशेष है। बीसीसीआई द्वारा शेयर की गई ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
संजू सैमसन को टी20 विश्व कप 2026 और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए बतौर विकेटकीपर और सलामी बल्लेबाज टीम इंडिया में चुना गया है। शुभमन गिल को ड्रॉप कर संजू सैमसन को जगह दी गई है, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही सीरीज के शुरुआती चारों मैचों में सैमसन पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं।
सैमसन पिछले 4 मैचों में 10, 6, 0, और 24 का स्कोर कर सके हैं। चौथे टी20 में उन्हें अच्छी शुरुआत मिल गई थी। उनके पास एक बड़ी पारी खेलने और टीम को जीत दिलाने का मौका था, लेकिन उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया। लगातार खराब फॉर्म की वजह से सैमसन आलोचना के केंद्र में हैं।
तिरुवनंतपुरम सैमसन का स्थानीय मैदान है। संभव है चार असफलताओं के बावजूद उन्हें टीम एक मौका और दे। भारतीय टीम सीरीज जीत चुकी है, इसलिए भी उन्हें एक और मौका मिल सकता है, लेकिन उनके लिए यह मौका आखिरी हो सकता है। अगर पांचवें टी20 में सैमसन को मौका मिलता है और उनके बल्ले से रन नहीं निकलते, तो विश्व कप की प्लेइंग इलेवन में उनके लिए जगह बनाना मुश्किल हो सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story