खेल

जोकोविक 13वीं बार यूएस ओपन के सेमीफाइनल में

Shantanu Roy
8 Sept 2023 5:30 PM IST
जोकोविक 13वीं बार यूएस ओपन के सेमीफाइनल में
x
न्यूयार्क। सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और अमेरिका की युवा खिलाड़ी कोको गॉफ स् ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। मेंस सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में नोवाक जोकोविच ने टेलर फ्रिट्ज को हराया। जोकोविच 47वीं बार किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। वहीं यूएस ओपन में वे 13वीं बार सेमीफाइनल में पहुंचे हैं।
जोकोविच 17वीं बार यूएस ओपन में खेल रहे हैं। जोकोविच ने टेलर फ्रिट्ज को 6-1, 6-4, 6-4 से हराया। तीन बार के यूएस ओपन विजेता जोकोविच का सेमीफाइनल में मुकाबला अमरीकी खिलाड़ी बेन शेल्टन से होगा। शेल्टन पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। शेल्टन ने क्वार्टर फाइनल में हवतन फ्रांसिस टियाफो को हराया।
Next Story