खेल

आंद्रे रुबलेव को हराकर विंबलडन के सेमीफाइनल में पहुंचे नोवाक जोकोविच

jantaserishta.com
12 July 2023 10:54 AM IST
आंद्रे रुबलेव को हराकर विंबलडन के सेमीफाइनल में पहुंचे नोवाक जोकोविच
x
लंदन: नोवाक जोकोविच रिकॉर्ड 24वें ग्रैंड स्लैम खिताब की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने एक सेट से पिछड़ने के बाद मंगलवार को रूस के आंद्रे रुबलेव को 4-6, 6-1, 6-4, 6-3 से हरा कर विंबलडन के सेमीफ़ाइनल में प्रवेश किया।
सेमीफाइनल में सर्बियाई खिलाड़ी का मुकाबला इटली के आठवीं वरीयता प्राप्त जननिक सिनर से होगा। सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सिनर ने रूस के रोमन सफीउल्लिन को 6-4, 3-6, 6-2, 6-2 से हराकर पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में जगह बनाई।
25 वर्षीय रूबलेव का ये आठवां प्रमुख क्वार्टरफाइनल गेम था। रुबलेव को इसी साल ऑस्ट्रेलियन ओपन क्वार्टर में जोकोविच ने हराया था। रुबलेव के बारे में जोकोविच ने कहा, "ग्रैंड स्लैम में मैंने उनका सामना किया, वो एक श्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। वो बहुत मेहनती हैं, खेल के प्रति पूरी तरह समर्पित और हमेशा सुधार करने की कोशिश करते हैं।"
"मैं उनमें लगातार सुधार देख रहा हूं। मुझे लगता है कि आज उन्होंने बहुत बढ़िया टेनिस खेला।"
रूबलेव के साथ जोकोविच का तनाव से भरा तीसरा सेट निर्णायक साबित हुआ, जिसमें दोनों खिलाड़ियों ने एक घंटे तक चले सेट में अपना सर्वश्रेष्ठ टेनिस खेला। जोकोविच ने कई रैलियां की। दोनों को बेसलाइन विंग पर हमला करने के भी बहुत सारे मौके मिले। सिनर के साथ जोकोविच का सेमीफ़ाइनल मुकाबला पिछले साल विंबलडन में इसी जोड़ी के क्वार्टर फ़ाइनल का रीमैच होगा जब जोकोविच ने दो सेटों से पिछड़ने के बाद 5-7, 2-6, 6-3, 6-2, 6-2 से जीत हासिल की थी। उसके बाद से उनकी मुलाकात नहीं हुई है।
21 वर्षीय सिनर निकोला पिएट्रांगेली और माटेओ बेरेटिनी के बाद ग्रास-कोर्ट मेजर के अंतिम चार में जगह बनाने वाले तीसरे इतालवी हैं। सिनर ने कहा, "यह अच्छा लगता है। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। जाहिर है, इसके पीछे बहुत काम है। बहुत खुश हूं कि मैं अपना पहला सेमीफाइनल यहां इस विशेष जगह, एक विशेष सतह पर खेल सकता हूं।देखते हैं कि आगे क्या होता है।''
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story