खेल

सौरव गांगुली अस्पताल से डिस्चार्ज, देखें पहली तस्वीर

jantaserishta.com
31 Jan 2021 11:38 AM IST
सौरव गांगुली अस्पताल से डिस्चार्ज, देखें पहली तस्वीर
x

फाइल फोटो 

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख सौरभ गांगुली को आज अस्पताल से छुट्टी मिल गई। गांगुली की हालत अब स्थिर है। गांगुली की हृदय धमनियां अवरुद्ध होने के बाद बृहस्पतिवार को उनकी फिर से एंजियोप्लास्टी की गई और दो स्टेंट डाले गए।

इस संबंध में अस्पताल एक अधिकारी ने कहा,'' गांगुली का स्वास्थ्य अच्छा और स्थिर है। डॉक्टरों ने उनकी जांच करने और रिपोर्ट देखने के बाद आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने का फैसला किया। स्वास्थ्य संबंधी उनके सभी मानक संतोषजनक हैं।''


हृदय संबंधी दिक्कतों के कारण गांगुली बुधवार को एक महीने में दूसरी बार अस्पताल में भर्ती हुए थे। इससे पहले उन्हें दिल का हल्का दौरा पड़ा था और उनके 'ट्रिपल वेसल डिजीज' से पीड़ित होने का पता चला था।
उस दौरान धमनी में अवरोध को दूर करने के लिए उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी और एक स्टेंट डाला गया था।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story