
x
Gold Coast गोल्ड कोस्ट। ऑस्ट्रेलियाई डब्ल्यूपीजीए चैंपियनशिप के तीसरे राउंड के बाद हिताशी बख्शी और दीक्षा डागर संयुक्त रूप से छठे स्थान पर पहुंच गईं, दोनों 9-अंडर पार पर हैं। बख्शी ने 4-अंडर 67 के शानदार स्कोर के साथ दो स्थान की छलांग लगाई, जबकि डागर ने 6-अंडर 65 का प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए संयुक्त 16वें स्थान से टॉप 10 में जगह बनाई।
इस बीच, हन्ना ग्रीन अपने लगातार तीसरे खिताब को सुनिश्चित करने की राह पर हैं। विमेंस ऑस्ट्रेलिया ओपन और एचएसबीसी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीत के बाद, ग्रीन ने 4-अंडर 67 का स्कोर बनाकर 14-अंडर पार पर दो शॉट की बढ़त बनाए रखी है। स्विट्जरलैंड की वैनेसा नेच्ट और दक्षिण अफ्रीका की कैसेंड्रा अलेक्जेंडर उनका कड़ा मुकाबला कर रही हैं। ग्रीन के राउंड में सात बर्डी और चार बोगी शामिल थीं।
बख्शी की शुरुआत उतार-चढ़ाव भरी रही, जहां उन्होंने पहले आठ होल में दो बर्डी और तीन बोगी बनाए। हालांकि, इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी करते हुए 11वें और 12वें होल पर लगातार बर्डी लगाए, 14वें होल पर एक और बर्डी जोड़ी और 18वें होल पर ईगल के साथ दमदार फिनिश किया। अब उनका कुल स्कोर 9-अंडर है और वह लीडर से पांच शॉट पीछे हैं। इससे पहले उन्होंने 69 और 68 के राउंड खेले थे।
वहीं, डागर ने दिन के बेहतरीन प्रदर्शनों में से एक दिखाया। 67 और 72 के शुरुआती राउंड के बाद, उन्होंने शानदार खेल दिखाते हुए पहले 11 होल तक बिना कोई बोगी किए कई बर्डी बनाए। 13वें होल पर एकमात्र बोगी के बावजूद उन्होंने तुरंत वापसी की और लगातार तीन बर्डी लगाकर 65 का शानदार स्कोर किया।
कट में जगह बनाने वाली तीसरी भारतीय खिलाड़ी, प्रणवी उर्स के लिए यह राउंड काफी मुश्किल रहा, उन्होंने 4-अंडर 75 का स्कोर बनाया। पांचवें होल पर ईगल और सातवें होल पर बर्डी लगाने के बावजूद, लगातार बोगी और एक डबल बोगी ने उन्हें काफी पीछे धकेल दिया। सात बार की एलपीजीए विजेता और मेजर चैंपियन ग्रीन ने, लीडरबोर्ड में सबसे ऊपर रहने के दबाव को स्वीकारा है। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट की फेवरेट होने के नाते उन्हें कड़ी चुनौती की उम्मीद है और फाइनल दिन कोई खिलाड़ी रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करे, तो उन्हें हैरानी नहीं होगी।
Tagsहिताशी बख्शीदीक्षा डागरहन्ना ग्रीनऑस्ट्रेलियाई डब्ल्यूपीजीएगोल्फटॉप 10भारतखेल समाचारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





