खेल

"धोनी की युवा सूर्या को खास सलाह: 'प्रेशर मत लेना

Harrison
21 May 2025 1:30 PM IST
धोनी की युवा सूर्या को खास सलाह: प्रेशर मत लेना
x
वैभव सूर्यवंशी और एमएस धोनी की मुलाकात IPL 2025 में CSK Vs RR मैच के बाद हुई थी जिसने क्रिकेट जगत में काफी सुर्खियां बटोरीं और दिल छू लेने वाला पल बन गया। वैभव ने धोनी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया और वहीं माही ने भी मैच के बाद वैभव को बड़े काम की सलाह दी। आइए जानते हैं धोनी ने क्या कहा?
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। MS Dhoni Vaibhav Suryavanshi: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान एमएस धोनी ने वैभव सूर्यवंशी को IPL 2025 के बीच अहम सलाह दी हैं। धोनी ने उन्हें कहा है कि जब उनसे उम्मीदें बढ़ें तो दबाव न लें।
बता दें कि 14 साल के युवा खिलाड़ी वैभव ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) में अपना दूसरा अर्धशतक सीएसके के खिलाफ बनाया। 21 मई को CSK के खिलाफ 33 गेंदों में 57 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। उनकी इस पारी के दम पर राजस्थान ने 188 रन के लक्ष्य का पीछा किया और 17.1 ओवर में छह विकेट से मैच जीतकर सीजन का शानदार अंत किया।
Vaibhav Suryavanshi को Dhoni ने दी खास टिप्स
दरअसल, राजस्थान बनाम सीएसके (RR vs CSK) मैच के बाद, एमएस धोनी (MS Dhoni) को कहा गया कि वह सभी युवा खिलाड़ियों को सलाह क्या देंगे, जिन्होंने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है, खासकर सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे जैसे खिलाड़ियों को।
इस सवाल का जवाब देते हुए दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि बल्लेबाजों को निरंतरता (Consistency) पर ध्यान देना होगा, जिसे हासिल करना तब मुश्किल होता है जब उनका स्ट्राइक रेट 200 से ऊपर हो। उन्होंने यह भी कहा कि जब उम्मीदें बढ़ती हैं तो अतिरिक्त दबाव लेने की कोई जरूरत नहीं है।
Next Story