खेल

धोनी के फैंस को लगा झटका, दिल्ली कैपिटल ने चेन्नई को 20 रनों से हराया

jantaserishta.com
31 March 2024 11:28 PM IST
धोनी के फैंस को लगा झटका, दिल्ली कैपिटल ने चेन्नई को 20 रनों से हराया
x
आईपीएल ब्रेकिंग
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को रविवार को राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 20 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार दो हार के बाद जीत का खाता खोला है। आईपीएल 2024 के 13वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डेविड वॉर्नर और ऋषभ पंत के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 191 रन बनाए। इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 171 रन बनाए। एमएस धोनी ने 16 गेंद में नाबाद 37 रन की धमाकेदार पारी खेली।
इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत खराब रही। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं। रचिन रविंद्र के बल्ले से रन नहीं निकले। उन्होंने 12 गेंद में दो रन बनाए। डेरिल मिचेल ने 26 गेंद में 34 रन बनाए। अजिंक्य रहाणे 30 गेंद में 45 रन बनाकर आउट हुए। समीर रिजवी खाता भी नहीं खोल सके। मुकेश ने लगातार गेंदों पर दोनों बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। शिवम दुबे ने 17 गेंद में 18 रन बनाए।
दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डेविड वॉर्नर और ऋषभ पंत के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 191 रन बनाए। दिल्ली के लिए सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने सर्वाधिक 52 रन बनाए। कप्तान ऋषभ पंत ने 51 रन का योगदान दिया। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से पथिराना ने दो विकेट चटकाए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम को डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ ने शानदार शुरुआत दिलाई। डेविड वॉर्नर 35 गेंद में 52 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। पथिराना ने उनका शानदार कैच लपका है। पृथ्वी शॉ 27 गेंद में 43 रन बनाकर आउट हुए। मार्श 18 और स्टब्स बिना खाता खोले आउट हुए। ऋषभ पंत 32 गेंद में 51 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अक्षर पटेल सात और अभिषेक 9 रन बनाकर नाबाद लौटे।
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्टजे, मुकेश कुमार, इशांत शर्मा, खलील अहमद
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, रवींद्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना, मुस्तफिजुर रहमान
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story