खेल

IPL CSKvPBKS: धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया

jantaserishta.com
30 April 2023 3:31 PM IST
IPL CSKvPBKS: धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया
x

फोटो: आईपीएल ट्विटर

चेन्नई (आईएएनएस)| चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ रविवार को आईपीएल के 41वें मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
धोनी ने टॉस जीतने के बाद कहा कि यह विकेट काफी बढ़िया है। हम अपने गेंदबाजों को थोड़ा मौका देना चाहते हैं। साथ ही मुझे नहीं लगता कि इस विकेट में ज्यादा बदलाव आएगा। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने कहा कि हम भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। यह साफ है कि दिन के खेल में ओस का कोई रोल नहीं है। उसी कारण से हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। हम लगातार सकारात्मक रहने का प्रयास कर रहे हैं। हमने अंतिम मैच में कुछ एक प्रयास किए थे, जो कारगर नहीं रहे। आज हमारी टीम में हरप्रीत को शामिल किया गया है।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
चेन्नई: डेवन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, शिवम दूबे, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, मोईन अली, एमएस धोनी, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, महीष थीक्षणा
पंजाब: शिखर धवन, जितेश शर्मा, अर्थव ताडडे, लियाम लिविंगस्टोन , शाहरूख खान, सिकंदर रजा, सैम करन, हरप्रीत बराड़, कैगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह, राहुल चाहर
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story