खेल

धोनी ने 'मॉन्स्टर छक्का' जड़कर विरोधियों के उड़ाए होश, दुनिया ने देखा वही पुराना अवतार

Gulabi Jagat
1 April 2022 6:28 AM GMT
धोनी ने मॉन्स्टर छक्का जड़कर विरोधियों के उड़ाए होश, दुनिया ने देखा वही पुराना अवतार
x
धोनी ने विरोधियों के उड़ाए होश
नई दिल्ली: IPL 2022 में गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच खेले गए मैच में फैंस को महेंद्र सिंह धोनी का वही पुराना अंदाज देखने को मिला. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बल्लेबाजी करने उतरे महेंद्र सिंह धोनी ने आते ही ऐसा 'मॉन्स्टर छक्का' ठोक दिया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. महेंद्र सिंह धोनी ने 'मॉन्स्टर छक्का' जड़ते हुए सारी सुर्खियां लूट ली.
दुनिया ने देखा धोनी का वही पुराना अवतार
इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने मैदान पर आते ही अपने बल्ले का दम दिखाया और आवेश खान के ओवर की तीसरी बॉल पर शानदार मॉन्स्टर छक्का जड़ दिया, जिसे देखकर सभी फैंस ने मैदान को धोनी-धोनी की गुंज से भर दिया था. धोनी ने इस छक्के के साथ सिर्फ अपनी पारी की ही शुरुआत नहीं की बल्कि इतिहास भी रच डाला. दरअसल, इस मैच से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने कभी भी आईपीएल में अपनी इनिंग की शुरुआत छक्के के साथ नहीं की थी, लेकिन इस मैच में उन्होंने आते ही गेंद को बॉउंड्री लाइन के बाहर हवाई यात्रा पर भेज दिया.
'मॉन्स्टर छक्का' जड़कर विरोधियों के उड़ाए होश
बता दें कि इस मैच में धोनी ने छह बॉल पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 16 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स की पारी की आखिरी बॉल पर एमएस धोनी ही क्रीज़ पर थे, तब उन्होंने चौका लगाकर पारी को खत्म किया. धोनी के इस कैमियो के दमपर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 210 का स्कोर बना पाई. महेंद्र सिंह धोनी ने इस पारी के साथ टी-20 क्रिकेट में 7000 रन पूरे कर लिए हैं. एमएस धोनी ने अभी तक कुल 349 टी-20 मैच खेले हैं, इनमें उनके नाम 7001 रन दर्ज हैं. एमएस धोनी की औसत 38.68 की रही है.
धोनी ने भारतीय टीम को कई ऐतिहासिक पल दिए
बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टीम की कप्तानी साल 2008 में संभाली थी. धोनी ने उन सभी चुनौतियों का सामना करते हुए भारतीय टीम को कई ऐतिहासिक पल दिए. भारत ने धोनी की कप्तानी में पहली बार टेस्ट में नंबर एक बनने का स्वाद चखा. धोनी की कप्तानी में भारत आईसीसी वर्ल्ड टी-20 (2007), क्रिकेट वर्ल्ड कप (2011) और आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी (2013) का खिताब जीत चुका है. साल 2020 में महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, हालांकि IPL में वह अभी तक खेल रहे हैं.
Next Story