खेल

IPL 2023 में धोनी ने खेलने को लेकर दिया बड़ा अपडेट!

Rani Sahu
9 Oct 2022 4:57 PM GMT
IPL 2023 में धोनी ने खेलने को लेकर दिया बड़ा अपडेट!
x
IPL 2023: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था तबसे धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलते हुए दिखाई देते है। लेकिन हाल ही में एक खबर आई थी कि धोनी अब आईपीएल से भी सन्यास लेने वाले है हालांकि इस पर धोनी ने कुछ नही कहा था लेकिन अब धोनी ने अपने आईपीएल 2023 में खेलने को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है।
हाल ही में धोनी को चेन्नई में देखा गया जहां एक रिपोर्टर ने धोनी से पूछा कि क्या आप आईपीएल 2023 में खेलेंगे या नही जिसपर धोनी ने जवाब दिया कि, 'हम अगले साल चेपॉक वापस आएंगे। जी हां चेपॉक चेन्नई का क्रिकेट ग्राउंड है जहां धोनी साल 2019 के बाद से कोई मैच नही खेले है वहीं अब धोनी की बात से यह साफ हो गया है कि वे आईपीएल 2023 में खेलने के लिए तैयार है। धोनी आईपीएल 2022 के चेन्नई के खराब प्रदर्शन को भुलाकर नए सिरे से शुरुआत करना चाहेंगे।
आईपीएल 2022 में शुरुआत में चेन्नई की कप्तानी रवींद्र जडेजा के हाथों में सौंपी गई थी जडेजा की कप्तानी में चेन्नई को 8 में से 6 मैच में हार का सामना करना पड़ा था और चेन्नई को महज दो मैचों में जीत नसिब हो पाई थी। लेकिन बाद के मैचों के लिए फिर से कप्तानी धोनी को सौंपी गई थी जिसके बाद चेन्नई का प्रदर्शन शानदार रहा था।
बता दे, धोनी को कप्तानी का अच्छा खासा अनुभव है और उन्होंने अपनी कप्तानी में चेन्नई को चार बार आईपीएल की ट्रॉफी दिलाई है। आईपीएल की शुरुआत से ही धोनी ने चेन्नई की कप्तानी की है और उनकी कप्तानी में चेन्नई एक मजबूत टीम रही है। वहीं धोनी एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। फैंस भी हमेशा धोनी को चेन्नई की कप्तानी करते देखना चाहते है।
Next Story