खेल

'धोनी भाई, आपके साथ खेलना और यादें साझा करना मजेदार रहा': रोहित शर्मा

jantaserishta.com
18 Nov 2026 8:57 AM IST
धोनी भाई, आपके साथ खेलना और यादें साझा करना मजेदार रहा: रोहित शर्मा
x
नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी ने मंगलवार को आईपीएल से संन्यास ले लिया। आईपीएल 2027 में वह चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के मेंटर के रूप में नजर आएंगे। धोनी के संन्यास के बाद पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें शानदार आईपीएल करियर के लिए बधाई दी है।
रोहित शर्मा ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए धोनी को बधाई दी। उन्होंने लिखा, "धोनी भाई, शानदार आईपीएल करियर के लिए बधाई। इतने सालों में आपके साथ मैदान पर खेलना और बहुत सारी यादें साझा करना मजेदार रहा। बहुत सम्मान।"
महेंद्र सिंह धोनी (एमएस धोनी) और रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास के सबसे सफलतम कप्तान हैं। धोनी ने सीएसके को और रोहित ने मुंबई इंडियंस (एमआई) को 5-5 बार आईपीएल चैंपियन बनाया है। इस दौरान रोहित और धोनी की कप्तानी में सीएसके और एमआई के बीच कई यादगार और रोमांचक मैच भी देखने को मिले हैं। दोनों टीमों ने कुछ सबसे यादगार फाइनल और दबाव वाले मुकाबले खेले हैं।
रोहित भारतीय क्रिकेट टीम में भी धोनी की कप्तानी में लंबे समय तक खेले हैं। एक ओपनर के रूप में रोहित शर्मा के करियर को गढ़ने और उन्हें एक बेहतरीन बल्लेबाज बनने का अवसर देने में धोनी का बतौर कप्तान एक बड़ा योगदान रहा है। यह भी एक वजह है कि रोहित के मन में धोनी के लिए खास सम्मान है। 2007 में अपने करियर की शुरूआत करने वाले रोहित को धोनी ने ही पहली बार 2013 में ओपनिंग की जिम्मेदारी दी थी और उसके बाद जो हुआ, वो इतिहास है।
धोनी के लिए मुंबई इंडियंस ने एक पोस्ट किया था। पोस्ट की शुरुआत फ्रेंचाइजी ने टॉस के समय रोहित और धोनी की एक तस्वीर के साथ शुरुआत की, जिसमें एक नीला दिल, एक हैंडशेक और एक पीला दिल था।
इसके बाद एमआई ने एक एनिमेटेड वीडियो शेयर किया जिसमें दोनों पूर्व कप्तान एक साथ गाड़ी चला रहे थे। इससे पहले कि धोनी की कार एक अलग मोड़ लेती, जो उनकी लंबे समय से चली आ रही फ्रेंचाइजी राइवलरी की ओर एक मजेदार इशारा था। फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2026 के दौरान धोनी, रोहित और सूर्यकुमार यादव की मीटिंग का एक वीडियो भी पोस्ट किया। ये तीनों भारत के टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान हैं। इनकी कप्तानी में देश ने 2007, 2024 और 2026 में खिताब जीता था। एमआई ने कैप्शन में लिखा, 'ऐसे पल हमारी आंखों में आंसू ला देते हैं।'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story