खेल

धर्मशाला टी-20: कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता, भारत ने लिया ये फैसला

jantaserishta.com
26 Feb 2022 6:41 PM IST
धर्मशाला टी-20: कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता, भारत ने लिया ये फैसला
x

भारत और श्रीलंका (IND Vs SL) के बीच धर्मशाला में सीरीज़ का दूसरा टी-20 मैच खेला जा रहा है. टीम इंडिया (Team India) तीन मैच की इस सीरीज़ में 1-0 से आगे है और अब उसकी नज़र सीरीज़ पर कब्जे की है.

टीम इंडिया ने इस मुकाबले में टॉस जीता है और पहले बॉलिंग का फैसला लिया है. पिछले मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की थी. भारत ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई भी बदलाव नहीं किया है.
श्रीलंका ने दूसरे टी-20 में अपनी प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं. श्रीलंकाई टीम में एन. फर्नांडो, डी. गुनाथिलका की वापसी हुई है जबकि वैंडरसे और लियानगे को बाहर किया गया है.
भारत की प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, रवींद्र जडेजा, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल,
श्रीलंका की प्लेइंग-11: पी. निसांका, डी. गुनाथिलाका, के. मिशारा, सी. असालंका, डी. चांदिमल (विकेटकीपर), डी. शनाका (कप्तान), सी. करुणारत्ने, डी. चमीरा, एल. कुमारा, बी. फर्नांडो, पी. जयाविकरामा
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story