राजस्थान

ढाबा संचालक की हत्या, रिश्तेदार ही निकले हत्यारा

Bharti sahu
18 Dec 2021 3:32 PM GMT
ढाबा संचालक की हत्या, रिश्तेदार ही निकले हत्यारा
x
राजस्थान के कोटा में रंजिशवश ढाबा संचालक की बीती रात हत्या कर दी गई।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | राजस्थान के कोटामें रंजिशवश ढाबा संचालक की बीती रात हत्या कर दी गई। ढाबा संचालक बुजुर्ग साहबलाल का मर्डर इटावा थाना क्षेत्र विनायका गांव के पास दूर के रिश्ते में चचेरे भाई के बेटों ने किया। हत्यारों ने साहब लाल और बेटे हरी मोहन पर जानलेवा हमला किया था। धारदार हथियारों से गंभीर चोट लगने से साहब लाल की मौत हो गई। बेटा अस्पताल में भर्ती है।

ढाबा संचालक की हत्या के पीछे ढाबा और जमीन विवाद के बीच रंजिश कारण बताई जा रही हैं। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। मृतक के बेटे घायल हरि मोहन बताते हैं कि उसके रिश्तेदार राधेश्याम की जमीन व ढाबा उनके खेत के नजदीक है। कुछ समय पहले तक राधेश्याम भी ढाबा चलाता था, लेकिन उनका ढाबा बंद हो गया। हमारा ढाबा चल रहा है।
उसने बताया कि शुक्रवार रात पिता साहब लाल के साथ ढाबे पर सो रहा था। राधेश्याम के दो लड़के बुद्धिप्रकाश व दिनेश आए। धारदार हथियार से हमला शुरू कर दिया। तब साहबलाल ओर हरिमोहन ढाबे पर सो रहे थे। हमला करने के बाद वह मौके से फरार हो गए। घायल पिता को रात इटावा अस्पताल में भर्ती करवाया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित किया।
इधर, इटावा पुलिस थाना प्रभारी रामविलास मीणा ने कहा कि दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं। दोनों के खेत आस पास है। खेत में मेढ़ को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। विवाद के दौरान साहब लाल के सिर के पीछे, घुटनों व पेट मे चोट लगी और उसकी मौत हो गई। हरि मोहन के भी सिर में चोट लगी है। आरोपियों की तलाश जारी है।



Next Story