
खेल
देवदत्त पडिक्कल आज अपना 21वां जन्मदिन मना रहे है देवदत्त पडिक्कल
Bharti sahu
7 July 2021 2:08 PM GMT

x
युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल आज अपना 21वां जन्मदिन मना रहे हैं। कर्नाटक के ये बल्लेबाज फिलहाल श्रीलंका दौरे पर हैं
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल आज अपना 21वां जन्मदिन मना रहे हैं। कर्नाटक के ये बल्लेबाज फिलहाल श्रीलंका दौरे पर हैं और आगामी सीमित ओवरों की सीरीज के लिए नेट्स पर पसीना बहा रहे हैं। ये सीरीज 13 जुलाई से कोलंबो में शुरू होने वाली है।
इस खास दिन पर बीसीसीआई ने ट्विटर पर देवदत्त पडिक्कल को विश करने के लिए एक पोस्ट किया। बीसीसीआई ने 30 सेकेंड का एक वीडियो शेयर किया जिसमें देवदत्त पडिक्कल नेट्स पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।बीसीसीआई ने कैप्शन लिखा, "नेट्स पर 30 सेकेंड का बर्थडे ब्वॉय का वीडियो. हैप्पी बर्थडे देवदत्त पडिक्कल।"
गौरतलब है कि ये दौरा देवदत्त पडिक्कल का भारतीय टीम के साथ डेब्यू दौरा है। विराट कोहली, रोहित शर्मा और अन्य खिलाड़ी यूके में हैं इसलिए सेलेक्टर्स ने सीमित ओवरों की सीरीज के लिए दूसरी टीम बनाई। देवदत्त पडिक्कल को भी कई अन्य खिलाड़ियों के साथ शामिल किया गया।
Next Story