खेल

26 ओवर डालकर भी बुमराह के हाथ नहीं आया कोई विकेट, टेस्ट करियर में महज तीसरी बार हुआ ऐसा

jantaserishta.com
28 Nov 2026 10:49 AM IST
26 ओवर डालकर भी बुमराह के हाथ नहीं आया कोई विकेट, टेस्ट करियर में महज तीसरी बार हुआ ऐसा
x
क्राइस्टचर्च: भारत और न्यूजीलैंड के बीच हेगली ओवल के मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड की पहली पारी 356 रन बनाकर सिमटी। भारत की ओर से गेंदबाजी में आकाश दीप का जादू चला और उन्होंने 5 विकेट निकाले। हालांकि, जसप्रीत बुमराह अपनी लय से भटके हुए नजर आए।
बुमराह ने न्यूजीलैंड की पहली पारी के दौरान 26 ओवर का स्पेल फेंका और वह कोई भी विकेट नहीं निकाल सके। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह महज तीसरा मौका है, जब बुमराह 26 ओवर गेंदबाजी करने के बावजूद कोई विकेट नहीं चटका सके हैं। इससे पहले, साल 2021 में हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही बुमराह 26 ओवर में 79 रन देकर कोई विकेट नहीं ले सके थे।
वहीं, 2021 में लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ एक पारी में 26 ओवर बॉलिंग करने के बाद भी भारतीय तेज गेंदबाज को कोई विकेट नहीं मिला था। पहले टेस्ट की दूसरी इनिंग में भी बुमराह कुछ हद तक संघर्ष करते दिखाई दिए थे और 20 ओवर के स्पेल में सिर्फ एक विकेट ही निकाल सके थे। हालांकि, पहली पारी में जरूर बुमराह ने 4 विकेट झटके थे।
भारत की ओर से गेंदबाजी में आकाश दीप का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने 31.1 ओवर के स्पेल में 99 रन देकर 5 विकेट चटकाए। आकाश दीप ने टॉम लाथम, रचिन रविंद्र, नाथन स्मिथ, काइल जेमीसन और मैट हेनरी को पवेलियन भेजा। वहीं, अंशुल कंबोज ने 2 विकेट निकाले। न्यूजीलैंड की तरफ से बल्लेबाजी में विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल ने सर्वाधिक 89 रन बनाए जबकि कप्तान लाथम ने 59 रनों का योगदान दिया। ग्लेन फिलिप्स ने 36 और डेरिल मिचेल ने 31 रन बनाए।
पहली पारी में भारत की शुरुआत बेहद खराब रही है। यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले पवेलियन लौटे जबकि देवदत्त पडिक्कल 21 रन बनाने के बाद काइल जेमीसन का शिकार बने। वहीं, कप्तान शुभमन गिल भी 17 रन बनाने के बाद आउट हुए। केएल राहुल 25 रन ही बना सके, तो पहले टेस्ट में शतकीय पारी खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और 23 रन बनाकर आउट हुए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story