खेल

सोशल मीडिया पर उठी IPL को बैन करने की मांग, लोगों ने मेंटर धोनी को भी नहीं छोड़ा, उठाए सवाल

jantaserishta.com
1 Nov 2021 3:09 PM IST
सोशल मीडिया पर उठी IPL को बैन करने की मांग, लोगों ने मेंटर धोनी को भी नहीं छोड़ा, उठाए सवाल
x

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2021 के अपने दूसरे मुकाबले में भी भारत को पराजय का सामना करना पड़ा. दुबई में खेले गए मुकाबले में केन विलियमसन की न्यूजीलैंड टीम ने विराट ब्रिगेड को आठ विकेट से शिकस्त दे दी. लगातार दो हार के साथ ही भारतीय टीम का सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल प्रतीत हो रहा है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद भारतीय फैंस काफी नाराज हैं. अब ट्विटर पर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को बैन करने की मांग हो रही है, जिसके लिए हैशटैग #BanIPL का प्रयोग किया जा रहा है. फैंस का मानना है कि जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत अच्छा परफॉर्मेंस ना दे सके तो इतनी महंगी लीग कराने का क्या लाभ.
इसके अलावा फैंस मेंटर धोनी के रोल को लेकर भी सवाल खड़े कर रहे हैं. इसके लिए हैशटैग MentorDhoni का यूज किया जा रहा है. गौरतलब है कि इस टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने एमएस को मार्गदर्शक (मेंटर) नियुक्त किया है. धोनी की ही कप्तानी में भारत ने 2007 में हुए पहले टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था.
इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ग्रुप-2 की अंकतालिका में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है. इस ग्रुप में पहले नंबर पर पाकिस्तान है, जिसने अब तक तीन मैचों 6 अंक बटोरे हैं. उसने 3 मैचों में दो जीत दर्ज करके अफगानिस्तान की टीम दूसरे नंबर पर है. नामीबिया चौथे, भारत पांचवें और स्कॉटलैंड की टीम अंतिम पायदान पर है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story