खेल

दोपहर में होगी दिल्ली बनाम मुंबई की जंग, जाने कब और कहां देख पाएगे आप

Subhi
27 March 2022 3:56 AM GMT
दोपहर में होगी दिल्ली बनाम मुंबई की जंग, जाने कब और कहां देख पाएगे आप
x
इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में पहली बार 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम दिल्ली कैपिटल्स के सामने उतरने वाली है। टूर्नामेंट का आगाज दोनों ही टीम जीत के साथ करना चाहेगी।

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में पहली बार 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम दिल्ली कैपिटल्स के सामने उतरने वाली है। टूर्नामेंट का आगाज दोनों ही टीम जीत के साथ करना चाहेगी। दिल्ली और मुंबई के इस मुकाबले का इंतजार हर किसी को है। युवा रिषभ पंत के सामने अनुभवी रोहित शर्मा की सेना होने वाली है।

रविवार को डबल हेडल मुकाबले होने वाले हैं जिसमें से पहला मैच मुंबई और दिल्ली का होगा। दोपहर 3.30 बजे दोनों ही टीमें आमने सामने होंगी। रोहित को मुंबई में खेलने का खासा अनुभव है जबकि पंत के लिए कोई भी मैदान अपना बनाने का हुनर है। इस मुकाबले से पहले जान लीजिए मुकाबले से जुड़ी कुछ अहम बातें।

कहां देख सकते हैं मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच टूर्नामेंट के दूसरे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ?

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और हाटस्टार पर लाइव देखा जा सकता है।

Next Story