खेल

दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, लिया ये फैसला

jantaserishta.com
29 April 2024 7:07 PM IST
दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, लिया ये फैसला
x
आईपीएल ब्रेकिंग

कोलकाता: आज का आईपीएल मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीम कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में आमने-सामने हैं। दिल्ली ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है। केकेआर और डीसी की मौजूदा सीजन में दूसरी बार भिड़ंत हो रही है। केकेआर ने डीसी को 3 अप्रैल को 106 रन से करारी शिकस्त दी थी। ऐसे में दिल्ली की टीम केकेआर से हार का हिसाब चुकता करने की फिराक में होगी। ऋषभ पंत ब्रिगेड की साथ ही जीत की हैट्रिक पर नजर होगी। डीसी ने अपने पिछले दो मैचों में गुजरात और हैदराबाद को मात दी।

वहीं, कोलकाता को आखिरी मुकाबले में 261 रन बनाने के बावजूद पंजाब किंग्स के हाथों 8 विकेट से हार मिली थी। यह टी20 क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज था। केकेआर के गेंदबाज सोमवार को गलती सुधार करने का प्रयास करेंगे। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली कोलकाता टीम ने अब तक आठ मैचों में से पांच जीते हैं और पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। दिल्ली ने 10 मैचों में से पांच अपने नाम किए हैं और छठे पायदान पर है। हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों का कुल 33 बार आमना-सामना हुआ है। कोलकाता ने 17 और दिल्ली ने 15 मुकाबले जीते। एक मैच बेनतीजा रहा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story