
x
आईपीएल ब्रेकिंग
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में गुजरात टाइटन्स (GT) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहा है, जिसमें दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया.
पंत ने एक और गिल ने प्लेइंग-11 में किए 3 बदलाव
ऋषभ पंत ने अपनी प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया. चोट के कारण डेविड वॉर्नर मैच से बाहर हैं. उनकी जगह सुमित कुमार को मौका मिला है. दूसरी ओर शुभमन गिल ने गुजरात की प्लेइंग-11 में तीन बड़े बदलाव किए हैं.
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा और बैटर डेविड मिलर की वापसी हुई. जबकि तेज गेंदबाज संदीप वॉरियर का यह गुजरात के लिए डेब्यू मैच होगा. उमेश यादव को आराम दिया गया है.
शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टीम ने अब तक 6 में से 3 मैच जीते और इतने ही हारे हैं. फिलहाल यह टीम पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर काबिज है. दूसरी ओर ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली टीम ने 6 में से 2 जीते और 4 हारे हैं. यह टीम पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर है.
अहमदाबाद में दिल्ली ने गुजरात को हराया
गुजरात टीम का यह तीसरा ही आईपीएल सीजन है. उसने 2022 में एंट्री की थी. तब से अब तक गुजरात और दिल्ली के बीच कुल 3 मुकाबले खेले गए हैं.
इस दौरान गुजरात टीम ने 2 मैच जीते, जबकि एक में दिल्ली को सफलता मिली है. अहमदाबाद के इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच एक ही मैच खेला गया, जिसमें दिल्ली ने 5 रनों से जीत दर्ज की थी.
दिल्ली Vs गुजरात हेड-टु-हेड
कुल मैच: 3
गुजरात जीता: 2
दिल्ली जीता: 1
मैच में ये है दिल्ली-गुजरात की प्लेइंग-11
गुजरात टाइटन्स: शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, संदीप वॉरियर और जॉनसन स्पेंसर.
दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, जैक फ्रेजर-मैकगर्क, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, शाई होप, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा और खलील अहमद.
Tagsदिल्ली कैपिटल्सगुजरात टाइटन्सआईपीएलआईपीएल 2024दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉसDelhi CapitalsGujarat TitansIPLIPL 2024Delhi Capitals won the toss.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





