
x
बड़ी खबर
दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली की टीम में एक बदलाव हुआ है।
कोरोना संक्रमण से जूझ रही दिल्ली कैपिटल्स का सामना इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में बुधवार को पंजाब किंग्स से हो रहा है। लेकिन मैच शुरू होने से कुछ घंटे पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम का दूसरा विदेशी खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी से पहले आस्ट्रेलियाई आल राउंडर मिशेल मार्श कोरोना संक्रमित हुए थे जिससे उनकी टीम में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या छह हो गयी है।
दिल्ली के पास डेविड वॉर्नर, पृथ्वी साव और कप्तान ऋषभ पंत जैसे आक्रामक खिलाड़ी हैं जबकि पंजाब के पास शिखर धवन, फॉर्म में चल रहे लियाम लिविंगस्टोन और शाहरुख खान हैं। दोनों टीमों की नजरें जीत की राह पर लौटने पर लगी होंगी और सफलता की कुंजी बल्लेबाज ही साबित होंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





