खेल

आज चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रेनबो जेर्सी पहन कर उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स

suraj
20 May 2023 5:01 PM IST
आज चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रेनबो जेर्सी पहन कर उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स
x

2020 से ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस विशेष रेनबो जर्सी को हर सीजन के कम से कम एक मैच में पहन कर जरूर उतरती है। यह विशेष जर्सी दिल्ली कैपिटल्स विविधता का जश्न ममाने के लिए पहनती है।

दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से हो रहा है। दिल्ली पहले ही प्ले ऑफ से बाहर हो चुकी है, वहीं चेन्नई के पास प्ले-ऑफ में पहुंचने का यह आखिरी मौका है। चेन्नई के खिलाफ इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों ने विशेष इंद्रधनुष जर्सी यानी की रेनबो जर्सी पहना है।

बता दें कि 2020 से ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस विशेष रेनबो जर्सी को हर सीजन के कम से कम एक मैच में पहन कर जरूर उतरती है। यह विशेष जर्सी दिल्ली कैपिटल्स विविधता का जश्न ममाने के लिए पहनती है।

2020 में पहली बार इस टीम के खिलाड़ियों ने आरसीबी के खिलाफ रेनबो जर्सी पहनकर मैदान में उतरे थे। वहीं पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मैच में इस जर्सी को पहना था।

Next Story