दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल के लिए एम सिद्धार्थ की जगह कुलवंत को टीम में किया शामिल
![दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल के लिए एम सिद्धार्थ की जगह कुलवंत को टीम में किया शामिल दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल के लिए एम सिद्धार्थ की जगह कुलवंत को टीम में किया शामिल](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/09/15/1299267-untitled-4-copy.webp)
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के दूसरे फेज से पहले दो दिन के अंदर दूसरे खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल किया है। फ्रेंचाइजी ने एम सिद्धार्थ की जगह कुलवंत खेजरोलिया को अपनी टीम के साथ जोड़ा है। दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार शाम को सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। तमिलनाडु के बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर सिद्धार्थ प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोटिल हो गए थे और फिर वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए। दिल्ली कैपिटल्स ने कहा, 'बायें हाथ के स्पिनर मनिमारन सिद्धार्थ चोटिल होने के कारण आईपीएल 2021 में नहीं खेल पाएंगे। यह 23 वर्षीय खिलाड़ी दुबई में अभ्यास के दौरान चोटिल हो गया था। बायें हाथ के तेज गेंदबाज खेजरोलिया नेट गेंदबाज के रूप में दिल्ली कैपिटल्स के बायो बबल का हिस्सा हैं और उन्हें अब मुख्य टीम में शामिल कर दिया गया है। सिद्धार्थ ने आईपीएल में शामिल होने से पहले 2019 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्हें शुरू में कोलकाता नाइट राइडर्स ने चुना गया था, लेकिन 2021 की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 20 लाख रुपये की बेस प्राइस में खरीदा था।
![Ritisha Jaiswal Ritisha Jaiswal](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/13/1540889-f508c2a0-ac16-491d-9c16-3b6938d913f4.webp)