खेल

दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्खिया ने रचा इतिहास...लीग के इतिहास की सबसे तेज गेंद फेंकी

Subhi
15 Oct 2020 3:52 AM GMT
दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्खिया ने रचा इतिहास...लीग के इतिहास की सबसे तेज गेंद फेंकी
x

दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्खिया ने रचा इतिहास...लीग के इतिहास की सबसे तेज गेंद फेंकी 

इंडियन प्रीमियर लीग में गुरुवार को खेले गए राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के मैच में नया इतिहास रचा गया.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | इंडियन प्रीमियर लीग में गुरुवार को खेले गए राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के मैच में नया इतिहास रचा गया. दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्खिया ने दुनिया की पॉपुलर क्रिकेट लीग के इतिहास की सबसे तेज गेंद फेंकी है. एनरिच नॉर्खिया ने 156.2 KM/hr की रफ्तार से गेंद फेंकते हुए यह इतिहास अपने नाम किया है. नॉर्खिया को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैन ऑफ दी मैच का अवॉर्ड भी मिला.

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पारी के तीसरे ओवर में नॉर्खिया ने शानदार रफ्तार के साथ गेंदबाजी की. नॉर्खिया ने तीसरे ओवर की पांचवी गेंद 156.22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी. जोस बटलर ने इस गेदं पर हालांकि चौका जड़ दिया था. लेकिन नॉर्खिया ने अपनी रफ्तार को कम नहीं होने दिया. नॉर्खिया ने अगली गेंद 155.4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी जिसे खेलने से बटलर चूक गए और बोल्ड हो गए.

नॉर्खिया ने इस ओवर के तीन गेंद आईपीएल के इतिहास की सबसे तेज तीन गेंदों के तौर पर दर्ज हो गई है. इसी ओवर में नॉर्किया ने एक और गेंद को 154.7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फेंका था.

आईपीएल के इतिहास की पांच तेज गेंदे

एनरिच नॉर्खिया - 156.2 KM/hr

एनरिच नॉर्खिया - 155.2 KM/hr

एनरिच नॉर्खिया - 154.7 KM/hr

डेल स्टेन - 154.4 KM/hr

कगिसो रबाडा - 154.2 KM/hr

खास बात है कि आईपीएल के इतिहास की सबसे तेज पांच गेंद फेंकने वाले तीनों गेंदबाज दक्षिण अफ्रीका से ही हैं. लेकिन पहली तीनों स्थानों पर अब नॉर्खिया ने कब्जा जमा लिया है.नॉर्खिया ने इस मैच में 4 ओवर में 33 रन देकर दो विकेट लिए. नॉर्खिया की गेंदबाजी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स की टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 161 रन के लक्ष्य को डिफेंड करने में कामयाब रही.

Next Story