खेल

दिल्ली कैपिटल्स ने स्टीव स्मिथ पर लगाया दांव, तो गौतम गंभीर ने कही ये बात

Gulabi
19 Feb 2021 12:55 PM GMT
दिल्ली कैपिटल्स ने स्टीव स्मिथ पर लगाया दांव, तो गौतम गंभीर ने कही ये बात
x
चेन्नई में 18 फरवरी को हुए आईपीएल मिनी ऑक्शन में एक बार फिर विदेशी खिलाड़ी छाए रहे

चेन्नई में 18 फरवरी को हुए आईपीएल मिनी ऑक्शन में एक बार फिर विदेशी खिलाड़ी छाए रहे। क्रिस मौरिस, ग्लेन मैक्सवेल जैसे खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी ने जमकर पैसा खर्च किया। वहीं ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को दिल्ली कैपिटल्स ने अपने साथ जोड़ने का फैसला किया। हालांकि भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर इससे खुश नहीं है। दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ 20 लाख रुपये खर्च करके स्मिथ को खरीदा है।


स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम में बोलते हुए गंभीर ने कहा, 'हैटमायर मीडिल ऑर्डर में खेलेंगे। शिखर धवन अच्छे फाॅर्म में हैं। उनके पास पृथ्वी शाॅ, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, ॠषभ पंत हैं। रबाडा ने उनके लिए अच्छा काम किया है।' उन्होंने कहा, 'अब उन्होंने क्रिस वोक्स को भी खरीद लिया है। मेरे हिसाब से उन्हें स्टीव स्मिथ की जरूरत नहीं थी। उनके दृष्टिकोण के यह अच्छा फैसला हो सकता है। पर मैं इसे नहीं मानता।' स्टीव स्मिथ इससे पहले राजस्थान राॅयल्स के लिए खेल रहे थे।
दिल्ली कैपिटल्स की स्थिति

पर्स में बची राशि: 2.15 करोड़ रुपये

मौजूदा टीमः श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, शिमरोन हेटमायर, मार्कस स्टॉयनिस, क्रिस वोक्स, आर अश्विन, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, ललित यादव, प्रवीण दुबे, कगीसो रबाडा, एनरिच नोर्ट्जे, ईशांत शर्मा, आवेश खान।

खिलाड़ी खरीदे: स्टीव स्मिथ, उमेश यादव, रिपल पटेल, विष्णु विनोद, लुकमान मेरिवाला, एम सिद्धार्थ, टॉम कुर्रन, सैम बिलिंग्स


Next Story