खेल

दिल्ली कैपिटल ने जीता टॉस, लिया ये फैसला

jantaserishta.com
20 April 2024 7:10 PM IST
दिल्ली कैपिटल ने जीता टॉस, लिया ये फैसला
x
आईपीएल ब्रेकिंग
नई दिल्ली: आज का आईपीएल मैच दिल्ली कैपिटल्स वर्सेस सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होना है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम जारी सीजन में पहली बार अरुण जेटली स्टेडियम में खेलने उतरेगी। आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 7 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम ने तीन जीते और चार मुकाबले हारी है। दिल्ली अपने पिछले दोनों मुकाबले जीतकर आ रही है। दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम लगातार नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर काबिज सनराइजर्स की टीम दो बार टूर्नामेंट के इतिहास का सर्वोच्च स्कोर ( तीन विकेट पर 277 रन और तीन विकेट पर 287 रन ) बना चुकी है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story