
x
Alur अलूर। दिल्ली ने सोमवार को केएससीए क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में 321 रनों का पीछा करते हुए सौराष्ट्र के खिलाफ 3 विकेट से जीत दर्ज की। विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में जीत की हैट्रिक के साथ दिल्ली ग्रुप-डी की प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है। मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी सौराष्ट्र ने 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 320 रन बनाए।
इस टीम के लिए कप्तान हार्विक देसाईं और विश्वराज जडेजा ने पहले विकेट के लिए 45 रन जुटाए। हार्विक 28 रन बनाकर आउट हुए। टीम ने 62 के स्कोर पर दूसरा विकेट गंवा दिया था। यहां से विश्वराज जडेजा ने समर गज्जर के साथ तीसरे विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला। इस टीम ने 184 के स्कोर तक 5 विकेट गंवा दिए थे। यहां से विश्वराज जडेजा ने रुचित अहीर के साथ छठे विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया।
विश्वराज ने 104 गेंदों में 1 छक्के और 13 चौकों के साथ 115 रन बनाए, जबकि रुचित ने 65 गेंदों में 95 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी टीम के लिए नवदीप सैनी ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि प्रिंस यादव ने 2 विकेट निकाले। इसके जवाब में दिल्ली ने 48.5 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। इस टीम के लिए प्रियांश आर्य ने 45 गेंदों में 6 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 78 रन की पारी खेली, जबकि तेजस्वी ने 53 रन बनाए।
हर्ष त्यागी ने 49 रन और नितीश राणा ने 37 रन टीम के खाते में जोड़े। नवदीप सैनी 34 रन बनाकर नाबाद रहे। विपक्षी खेमे से चिराग जानी और हितेन ने 2-2 विकेट निकाले। चेतन सकारिया, अंकुल पंवार और प्रेरक के हाथ 1-1 विकेट लगा।
Tagsविजय हजारे ट्रॉफी 2025-26दिल्ली क्रिकेट टीमसौराष्ट्र क्रिकेट टीमग्रुप-डीप्रियांश आर्यविश्वराज जडेजारुचित अहीरनवदीप सैनीअलूर केएससीए ग्राउंडटीम इंडिया युवा खिलाड़ीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





