
x
हांगझोउ। भारत की दीपिका पल्लीकल और हंरिदर पाल सिंह संधू ने गुरुवार को यहां फाइनल में मलेशिया की जोड़ी को सीधे गेम में हराकर एशियाई खेलों का स्क्वाश मिश्रित युगल का खिताब जीता। दीपिका और हंरिदर ने फाइनल में आइफा बींटी अजमन और मोहम्मद सयाफिक बिन मोहम्मद कमल को 35 मिनट में 11-10 11-10 से हराया। दूसरे गेम में एक समय भारतीय जोड़ी आसान जीत की ओर से बढ़ रही थी लेकिन इसके बाद उनकी एकाग्रता टूटी जिससे मलेशिया की जोड़ी मुकाबले को करीबी बनाने में सफल रही।
मलेशिया की जोड़ी ने 3-9 के स्कोर पर लगातार सात अंक से 10-9 की बढ़त बनाई लेकिन दीपिका और हंरिदर ने धैर्य बरकरार रखते हुए लगातार दो अंक के साथ जीत दर्ज की। एशियाई खेलों में संभवत: अंतिम बार खेल रही दीपिका ने अपने अभियान का अंत दो पदक के साथ किया। वह कांस्य पदक जीतने वाली महिला टीम का भी हिस्सा थीं। यह 32 वर्षीय खिलाड़ी चार एशियाई खेलों में छह पदक जीत चुकी है जिसमें एक स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story