खेल

जब दीपक हुड्डा ने अम्पायर पर आपा खोया

jantaserishta.com
4 Jan 2023 2:42 PM IST
जब दीपक हुड्डा ने अम्पायर पर आपा खोया
x
मुंबई (आईएएनएस)| भारत की श्रीलंका पर पहले टी20 मैच में रोमांचक जीत में शीर्ष स्कोरर रहे दीपक हुड्डा एक वाइड बॉल फैसले पर मैदानी अम्पायर पर अपना आपा खो बैठे और उन्हें भला-बुरा कहा।
यह घटना भारतीय पारी के 18वें ओवर में हुई। हुड्डा ने कसुन रजिता की पांचवीं गेंद को खेलने की कोशिश की और ऑफ साइड की तरफ निकल आये। उन्होंने बाल को यह सोचकर जाने दिया कि इसे वाइड कहा जाएगा।
लेकिन मैदानीअम्पायर ने वाइड जैसा कोई सिग्नल नहीं दिया जिससे दीपक हुड्डा भड़क गए और उन्होंने कुछ अपशब्दों का इस्तेमाल किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चल रहा है और लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
दीपक हुड्डा को अगली गेंद पर एक रन मिला जिसके बाद वह अम्पायर से बहस में उलझ गए।
मंगलवार के मैच में हुड्डा ने 23 गेंदों पर एक चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 41 रन बनाये जिससे भारत ने 94/5 के स्कोर से उबरकर 162/5 रन बनाये। हुड्डा को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मैच गुरूवार को पुणे में खेला जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story